संगारेड्डी में बीज महोत्सव 25 को

हैदराबाद, संगारेड्डी आई माताजी मंदिर (बडेर) में ग्यारहवां वार्षिकोत्सव व आई माताजी का 610वां अवतरण दिवस सीरवी समाज बन्धुओं के सानिध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। आज यहाँ प्रेम प्रजापति द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष रूगाराम परिहारिया व सचिव घीसाराम काग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हर वर्ष की भांति समाज बन्धुओं के सानिध्य में दो दिवसीय भादवा सुदी बीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भादवा सुदी एकम रविवार 24 अगस्त को आई माता मंदिर को विशेष फूलों व रंग बिरंगी रोशनी से सजाकर माई का विशेष श्रंगार कर सायं 6.15 से 7.30 बजे तक महिला मंडल एवं नन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शाम 7:31 बजे से भोजन प्रसाद रहेगा। रात 9.15 बजे से भव्य विशाल जागरण में गणेश वंदना व आई माँ की पूजा-अर्चना कर भजन सम्राट ओम मुंडेल डिगरना एण्ड पार्टी द्वारा माई के चरणों मे भजनों के पुष्प अर्पित किए जायेंगे। भजनों के दौरान बोलियाँ का कार्यक्रम रहेगा।

बीज महोत्सव पर पूजा-अर्चना व समाज सम्मेलन

अध्यक्ष रूगाराम परिहारिया की अध्यक्षता में पधारे मेहमानों का स्वागत और सोमवार 25 अगस्त को प्रात: शुभ वेला में बोली लाभार्थियों द्वारा पटद्वार खोला जायेगा और माँ आई जी की पूजा अर्चना की जायेगी। कोषाध्यक्ष मोहनलाल चोयल, लिखमाराम शानपुरा द्वारा आय व्यय का विवरण, पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त करना, सचिव महोदय द्वारा सभा को सम्बोधन, समाज में किये गये विकास कार्यो का विवरण एवं धन्यवाद प्रस्ताव, अध्यक्ष महोदय द्वारा सम्बोधन भाषण व धन्यवाद प्रस्ताव, दोपहर 12:31 बजे भोजन प्रसाद के पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा।

यह भी पढ़े : धूलपेट में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

अवसर पर अध्यक्ष रूगाराम परिहारिया, सचिव घिसाराम काग, महिला मंडली अध्यक्षा हंजा देवी परिहारिया, सचिव पोकरी देवी सोलंकी, पदाधिकारी व कार्यकारिणी समिति के सदस्य भक्तों की सेवार्थ उपस्थित रहेंगे। सूचना मंत्री मलाराम बर्फा द्वारा निवेदन किया गया है कि बीज महोत्सव पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समाज बन्धु सपरिवार पधारकर कार्यक्रम का लाभ लें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button