स्वयं की तलाश

किसी की मन्नत की गांठ भी नहीं थी,
न किसी के ख़्वाबों की कोई बुनावट में थी।
किसी ने पुरज़ोर कोशिश भी न की,
बस जो मिला, उसे ख्वाहिश कह दिया।

कभी लगा, शायद मैंने ज़्यादा मांग लिया,
कभी लगा, यह किरदार मेरा ह़कदार कहा गया।
शब्दों और भावों की भीड़ में,
सामाजिक स्वीकृति और पारिवारिक सहमति की दीवारें खड़ी थीं।

बस विरोध था, अव्यक्त क्षोभ का क्षण था,
किस्से और तमाशे थे- ज़माने भर के।
असल चुनाव तो बस जीवन-बसर का होता है,
क्योंकि जीने की समझ जब तक आती है,
जीवन का वक्त आधा बीत चुका होता है।

तब न अहम रह जाता है,
न संबंधों में प्रश्न शेष रहता है।
स़िर्फ एक पुकार-
स्वयं को स्वीकार कीजिए।

बहुत उम्र बीत गई परतंत्रता में,
अब प्रतीक्षा में स्वयं को व्यर्थ मत कीजिए।
जहां आपकी अस्मिता आहत हो,
वहां खुद को साबित करना
कभी सार्थक नहीं होता।

-अन्नू प्रिया

यह भी पढ़े: प्रेम परिधि में सिमट गया संसार (कविता)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button