सात नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों ने ली शपथ
हैदराबाद, तेलंगाना विधान परिषद के सात नवनिर्वाचित सदस्यों ने सोमवार को तेलंगाना राज्य विधान परिषद में शपथ ली। हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में ग्रेजुएट, टीचर और एमएलए कोटे के तहत कुल आठ सदस्य चुने गए थे। उनमें से सात एमएलसी ने आज शपथ ली। बीआरएस पार्टी के विधायक कोटे के तहत एमएलसी चुने गए दासोजू श्रवण के बारे में बताया गया है कि वे बाद में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन विधान परिषद के सभापति गुत्ता सुखेंद्र रेड्डी ने किया। शपथ लेने वालों में कांग्रेस नेता विजयशांति, अदंकी दयाकर और शंकर नायक के साथ-साथ सीपीआई नेता एन. सत्यम शामिल थे, जिन्हें विधायक कोटे के तहत सर्वसम्मति से चुना गया।
यह भी पढ़ें… वक्फ ढांचे में कानूनी बदलाव, बदले समय का प्रमाण
इसी तरह करीमनगर स्नातक कोटे से चुने गए भाजपा के अंजी रेड्डी, शिक्षक कोटे से मल्का कोमरैया और खम्मम शिक्षक एमएलसी सीट जीतने वाले पीआरटीयू उम्मीदवार श्रीपाल रेड्डी ने भी शपथ ली। अवसर पर मंत्री श्रीधर बाबू और उत्तम कुमार रेड्डी, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मण, सांसद रघुनंदन राव, पूर्व मंत्री जाना रेड्डी व अन्य विधायक उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



