मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का तीखा बयान

हैदराबाद, पहलगाम आतंकी हमले के पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया की…एक झटके में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दो…करोड़ों भारतीय आपका समर्थन करेंगे… पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिला दो। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए तथा हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए आज शाम नेकलेस रोड स्थित पीपुल्स प्लाजा से इंदिरा गांधी प्रतिमा तक मोमबत्ती रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को तत्काल दो टुकड़े करने की मांग की। उन्होंने कहा, अतीत में जब भी इस तरह के हमले हुए तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक ही झटके में पाकिस्तान को दो टुकड़े कर दिया। उस अवसर पर वाजपेयी ने इंदिरा गांधी की तुलना देवी दुर्गा से की थी। प्रधानमंत्री मोदी जी आप देवी दुर्गा के भक्त होने के नाते इंदिरा गांधी को अपना आदर्श मानना चाहिए। आतंकवादियों को कड़ा जवाब दें।

हैदराबाद में मोमबत्ती रैली, लोगों ने जताया आक्रोश
रेवंत रेड्डी ने कहा कि हम पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए क्रूर हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। केंद्र सरकार को ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। राजनीति से परे आतंकवाद से लड़ने की जरूरत है। पूरा देश वासी आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली हर कार्रवाई का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। हम सभी को आतंकवाद को समाप्त करने और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुट होनी की आवश्यकता है। हम हमले करने वालों के लिए कड़ी सजा की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति राज्य सरकार अपनी संवेदना व्यक्त करती है। इस रेली में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के अलावा उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा, जूपल्ली कृष्ण राव, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी सहित कई सांसद, विधायक, एमएलसी, सरकारी सलाहकार, निगम अध्यक्ष, भारत समिट में आये विदेशी प्रतिनिधि और अन्य ने भाग लिया। मोमबत्ती रैली में बड़ी संख्या में भाग लिये लोगों ने मांग की कि आतंकवादियों को खत्म करने तथा पाकिस्तान को अविस्मरणीय सबक सिखाया जाए।

Ad

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का निमंत्रण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button