ईडी की पूछताछ के घेरे में शिखर धवन

Ad

नई दिल्ली, भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन बृहस्पतिवार को एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उनसे लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई। वह मध्य दिल्ली स्थित निदेशालय के कार्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचे और शाम 7 बजे के बाद वहां से निकले।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने ‘वन एक्स बेट’ नामक एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी इस जांच के तहत धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया। ऐसा माना जा रहा है कि 39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के ज़रिए इस ऐप से जुड़े हैं। ईडी पूछताछ के दौरान इस ऐप से उनके संबंधों को समझना चाहता है।

एजेंसी अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े ऐसे कई मामलों की जांच कर रही है जिन पर कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने या भारी कर चोरी का आरोप है। पिछले महीने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से इस मामले में पूछताछ की गई थी।

Ad

यह भी पढ़े : सुरेश रैना से ईडी ने की पूछताछ : सट्‌टेबाजी एप के प्रचार का मामला

आने वाले दिनों में एजेंसी द्वारा ऐसे और भी खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की उम्मीद है।केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर वास्तविक धन वाली ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। मार्केट विश्लेषण फर्मों और जांच एजेंसियों के अनुसार भारत में 22 करोड़ लोग ऐसे आनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें से आधे नियमित प्रयोग करने वाले हैं । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button