श्री गणेश पंडाल आयोजकों की इंटरएक्टिव मीटिंग आयोजित

हैदराबाद, पुलिस विभाग द्वारा श्री गणेश पंडाल आयोजकों के साथ इंटरएक्टिव मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आगामी गणेश उत्सव को सुचारू, सुरक्षित और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से समृद्ध बनाना था।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संस्कार फ्यूजन के अध्यक्ष भरत चांदा ने बैठक में कहा कि गणेश उत्सव केवल एक मनोरंजन का त्यौहार नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हैदराबाद में सबसे बड़ी गणेश उत्सव प्रतियोगिता परोपकार उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सेवा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में ब्रह्मोस मिसाइल थीम पर सजी अनोखी गणेश प्रतिमा

उत्सव में नियम पालन और पुलिस सहयोग का सम्मान

जैन माइनॉरिटी काउंसिल के सचिव रिद्धिश जागीरदार जैन ने पंडाल आयोजकों से पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि उत्सव की गरिमा को बनाए रखता है। श्री गुजराती प्रगति समाज की समिति सदस्य भारती बेन पटेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक के दौरान उत्सव के सुचारू संचालन में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने वाले पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। इसमें एसीपी मुत्तैया, एसएचओ नरसैया, एसआई स्वामी व अन्य शामिल हैं। संस्कार फ्यूजन की ओर से वेन्यू पार्टनर प्रवीन अग्रवाल को उनके उल्लेखनीय सहयोग के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अवसर पर निखिल बाहेती, पूजन अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, राजेश थानवी, विनोद राठी, आदेश बोहरा, नवीन चंदक, राकेश व्यास और सागर चांदा उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button