श्री रामदेवजी महाराज का जम्मा जागरण, भक्तों ने लिया भजन-झांकियों का आनंद
हैदराबाद, श्री रामाधनी खम्माघणी सेवा समिति, अत्तापुर के तत्वावधान में श्री रामदेवजी महाराज का जम्मा जागरण अत्तापुर स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्यता से सम्पन्न हुआ। अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। यहाँ कार्यक्रम के संयोजक श्रीकांत जोशी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामदेवजी महाराज के विधिवत पूजन एवं ज्योत प्रज्वलन के साथ किया गया।







































अवसर पर श्री रामदेवजी महाराज के जन्म वृत्तांत, उनके ब्यावला सहित कई अन्य भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्री रामदेव भक्त संगम के गायक सुशील गोपाल बजाज ने सुमधुर वाणी में भजनों की गंगा बहाई, जिसने सारे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में श्री गणेशजी, हनुमानजी, वेंकटेश बालाजी, नारदजी, लक्ष्मी-नारायण भगवान, बीरमदेवजी, बालरूप रामदेवजी, रामदेवजी-नेतल जी के विवाह की अलौकिक झांकियाँ व अखंड ज्योत ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने अलौकिक झांकियों, ज्योत के दर्शन कर महाप्रसाद व भजनों का आनंद लिया।
अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एमआईएम नेता प्रवीण विनय नावंदर, समाजसेवी गोपाल बल्दवा, समाजसेवी पंकज उपाध्याय एवं दत्तात्रेय इंगड़े, रमेश कुमार बंग, अमित लड्डा, कैलाश मंत्री, रूपेश सोनी, अरुण डाकोतिया, चिमनलाल सुरेश कुमार का समिति सदस्यों द्वारा शॉल और माला से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से पधारे वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। पुलिस प्रशासन रवि (एस बी ऑफिसर) व नर्सिमा (इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट) का भी सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें… रामचरणजी महाराज का 307वाँ जन्मोत्सव मनाया गया
सदस्यों की उपस्थिति से जागरण और भक्ति भाव में वृद्धि
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रामाधनी खम्माधनी सेवा समिति के सदस्य श्रीकांत जोशी, बाबूलाल जोशी, सुरेश कुमार मोदी, नरेश डोबा, जयप्रकाश जोशी, अशोक शर्मा, पन्नालाल शर्मा, प्रकाश जोशी, मनमोहन काबरा, हेमंत कुमार चांडक, विजय व्यास, संतोष कुमार दरगड़, विशाल जोशी, राजेंद्र अग्रवाल, प्रह्लाद सारडा, आनंद व्यास, दिनेश चांडक, बाबूलाल शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, जय चांडक, सुमित जोशी, गणपत राजपुरोहित, प्रकाश राजपुरोहित, ओमप्रकाश बंग, पूरणमल कुमावत, जगदीश प्रसाद तिवारी, महेंद्र सारडा, संजय पंचारिया, चांदरतन उपाध्याय, गोपाल तिवारी, कमल कुमार भूतड़ा, विष्णु प्रकाश राठी, रतनलाल नाहटा, लक्ष्मीकांत जोशी, रमेश राजपुरोहित, राजेंद्र बेहवाल, प्रशांत सारडा, जितेंद्र जोशी, संकेत सोनी, गोपाल जाजू, राजेश शर्मा, जितेंद्र लाल उपाध्याय, प्रेम मूंदड़ा, नवीन शिवाल, श्रीकांत मित्तल, श्रवण कुमार व्यास, पंडित रजत कौशिक, आनंदराज राठी, श्रीगोपाल सारड़ा, राजेश करवा, विनोद जोशी, पवन शर्मा, सुरेशचंद दुबे, कैलाश खटोड़, भवरलाल रेनवा, आनंद चौकड़ा, प्रदीप नावंदर, इशांत व्यास एवं राधेश्याम इन्नानी का विशेष संयोग रहा।
अवसर पर धर्मेंद्र जोशी, कमल डोबा, रामदेव बंग, आशीष जोशी, दीपक जोशी, अनिकेत जोशी, प्रेम तोष्नीवाल, आकाश जोशी, मॉन्टी अग्रवाल, ओमप्रकाश जोशी, प्रतीक सारडा, आकाश जोशी एवं शौर्य गिलड़ा उपस्थित रहे। भजन गायक सुशील गोपाल बजाज ने भव्य जागरण के लिए श्री रामाधनी खम्माधनी सेवा समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



