कृष चावला ने गोल्फ चैम्पियनशिप में बनाई बढ़त

हैदराबाद, चंडीगढ़ के 17 वर्षीय युवा गोल्फर कृष चावला शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 अंडर 65 का स्ट्रोक बनाकर आईयूजी तेलंगाना अमैच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप के पहले दिन बढ़त पर चल रहे हैं।

चावला शशांक सचिन, रणवीर मैत्रो एवं गुलफाम हुसैन को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए। चावला ने सत्र का पहला अमैच्योर टूर्नामेंट खेलते हुए काबिले तारीफ प्रदर्शन कर 18 ग्रीन्स पर सटीक शॉट लगाए। हालाँकि चावला 10वें एवं 11वें होल में सटीक शॉट्स लगा नहीं सके, लेकिन 12वें होल के समय हवा के विपरीत दिशा में खेलकर गेंद को होल के बिल्कुल करीब पहुँचा दिया।

यह भी पढ़ें… आईपीएल : SHR की शानदार जीत, राजस्थान को 58 रन से हराया

लीडिंग स्कोरर में कृष चावला, शशांक सचिन, रणवीर मैत्रो, गुलफाम हुसैन, शमित डक्ने, चैतन्या पांडे, वी. आनंद, सुनील एस. तथा दीपक यादव शामिल हैं। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button