एस.डी. सिग्नोडिया कॉलेज में रजत जयंती प्रतियोगिता

Ad

हैदराबाद, अग्रवाल शिक्षा समिति द्वारा संचालित एस.डी. सिग्नोडिया कॉलेज के एम.बी.ए. विभाग द्वारा रजत जयंती हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएँ प्रारम्भ की गईं।

यहाँ विभाग के करेस्पोंडेंट मुकुंद लाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता के अतिरिक्त रंगोली में प्रथम वर्ष के 8, द्वितीय वर्ष के 8, होम मैनेजर, मेहंदी में प्रथम वर्ष के 8, द्वितीय वर्ष के 3, कुकिंग में दोनों वर्ष के 3-3 प्रतियोगी थे। शनिवार को गायन प्रतियोगिता में 6 प्रत्याशी, नृत्य में 8 प्रत्याशी, चेस में 10 प्रत्याशी तथा कैरम में 25 प्रत्याशियों ने भाग लिया।

Ad

यह भी पढ़ें… बद्रुका कॉलेज में मनाया गया विदाई एवं वार्षिक दिवस समारोह

निदेशिका प्रो. पल्लवी के. रंगनाथ ने बताया कि अगले माह एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. विभाग के रजत जयंती कार्यक्रम हेतु करवाई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह दिखा। इन प्रतियोगिताओं में सभी प्रत्याशियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर व कार्यक्रम के इंचार्ज सत्यजीत सिंह ठाकुर, वेंकटेश, किरण, रश्मिता, पद्मजा, लाइब्रेरियन सीनू, ऑफिस इंचार्ज मनोज, सुनयना तथा एम. सी.ए. विभाग की निदेशिका प्रो. के. एल. माधुरी एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button