सिंधू की विश्व चैम्पियनशिप मेंछ पदक की उम्मीद टूटी
पेरिस, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधू का विश्व चैम्पियनशिप में छा पदक जीतने का सपना शुक्रवार को इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी से तीन गेम तक चले कड़े क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हारने से टूट गया। सिंधू 2019 की विश्व चैम्पियन हैं। इस प्रतियोगिता में पाँच बार की पदक विजेता सिंधू रिकॉर्ड छ पोडियम स्थान पर पहुँचने की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन फिनिशिंग लाइन पर लड़खड़ा गईं और 64 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में नौवीं वरीयता प्राप्त वर्दानी से 14-21, 21-13, 16-21 से हार गईं।
इससे पहले ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी चेन तांग जी और तोह ई वेई की मलेशियाई जोड़ी से सीधे गेम में हारकर बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप से बाहर हो गई। इससे भारतीय जोड़ी के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला मिश्रित युगल पदक जीतने की उम्मीद भी टूट गई। उन्हें दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से 37 मिनट में 15-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।
पीवी सिंधू की जंग, वर्दानी के सामने हार
हैदराबाद की 30 वर्षीय सिंधू ने 2013 में ग्वांग्झू में अपना पहला पदक जीता था। एक साल बाद उन्होंने कोपेनहेगन में एक और कांस्य पदक अपने नाम किया। फिर ग्लासगो (2017) और नानजिंग (2018) में उप-विजेता रहीं तथा 2019 में बासेल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। लगातार ओलंपिक (रियो 2016 में रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य) में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का खिताब जीतने के बाद से मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।
चोटों, रैंकिंग में गिरावट और लगातार कोचिंग बदलावों ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी में उनकी लय को बिगाड़ दिया है, जहाँ उनका सपना तीसरा ओलंपिक पदक जीतना है। वर्दानी के खिलाफ इस मैच से पहले उनका रिकॉर्ड 2-2 की बराबरी पर था। सिंधू को अंक हासिल करने में काफी संघर्ष करना पड़ा। 23 वर्षीय इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने मुश्किल क्षणों में संयम दिखाया और अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप पदक पक्का किया।
यह भी पढ़े : सिंधू, लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में
वर्दानी ने शुरुआती गेम में एंगल और स्मैश का इस्तेमाल करके सिंधू पर दबाव बनाया। भारतीय खिलाड़ी की कई गलतियों के कारण इंडोनेशियाई खिलाड़ी ब्रेक तक 11-7 से आगे थीं। वर्दानी फिर 18-9 से आगे हो गईं, क्योंकि सिंधू के शॉट बार-बार बाहर जाते रहे और मलेशियाई खिलाड़ी ने पहला गेम 21-14 से जीत लिया। सिंधू ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए नेट प्ले मजबूत किया और 4-2 से आगे हो गई। फिर ब्रेक के बाद वह 16-6 की बढ़त बनाए थीं और वर्दानी पिछड़ती जा रही थीं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



