सिंदूरी संकल्प भगवान परशुराम महामंत्र जाप आयोजित

हैदराबाद, विप्र फाउण्डेशन जोन-16 , तेलंगाना द्वारा पारीक भवन, कोलसावाड़ी में अध्यक्ष हरिकिशन ओझा की अध्यक्षता में सिंदूरी संकल्प भगवान परशुराम महामंत्र जाप का आयोजन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री वंदना व भगवनान परशुरामजी की पूजा व माल्यार्पण से हुआ।तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक सुरेश कुमार व्यास पारीक ने कार्यक्रम की रूपरेखा व सिंदूरी साधना परशुराम महामंत्र जाप की विधि बताई। उपस्थित भक्तों ने अध्यक्ष हरिकिशन ओझा के नेतृत्व में मंत्र जाप किया।

यह भी पढ़ें… दमरे ने 3 रेलवे स्टेशनों पर किया नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल

हरीकिशन ओझा, रामदेव नागला, सुरेश कुमार व्यास, रामनिवास पाराशर, जगदीश प्रसाद उपाध्याय, गौभक्त कन्हैयालाल ओझा, राजेंद्र शर्मा, नारायणदास शर्मा, उमेश शर्मा, महेश अवस्थी, भरत चाण्डा, अर्जुन थानवी, अरविंद नारानिया, विशाल शर्मा, नितिन ओझा, लड्डू भाई ओझा, विनोद कुमार शर्मा, हरिप्रसाद रिणवा दधीच, गोविंद मडी, ऋतिक तिवाड़ी, प्रतिभा मिश्रा, दुर्गा शर्मा, मोहनलाल शर्मा, श्रीलाल पारीक, घनश्याम तिवाड़ी, विजय व्यास, सत्यनारायण तिवाड़ी, मुकेश शर्मा व बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने जाप अनुष्ठान का लाभ लिया। महासचिव रामदेव नागला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button