फौज को ऑनलाइन कमांड देते जनाब

जनाब को कौन नहीं जानता? जनाब को बिना जाने पाकिस्तान में कोई रह ही नहीं सकता। जनाब की परमीशन बिना, पत्ते भी खड़कने से इंकार कर देते हैं। खादिम ने बताया कि,जनाब, आपने इंडिया में जिन छोकरों को भेजा था वो काम को अ़ंजाम देने के बाद हलाक हो चुके हैं।

-वाह! शाबाश। बहुत खूब! जनाब खुश हुए।
-हुजूर! हिन्दुस्तान में हलचल तेज है।
-इतना बड़ा मुल्क है। बड़ी ताकत है। हलचल तो होगी ही।
-जनाब उन्होंने हमारा पानी बंद कर दिया है।
-हुक्का बंद करें तब बताना।
-पानी नहीं मिलेगा तो जनता दंगे-फसाद कर सकती है।
-भिखारियों के मुल्क की जनता, जब खाने के बगैर जिन्दा रह सकती है, तब वह बिना पानी भी जिन्दा रह सकती है।
-इंडिया हमला भी कर सकता है।
-मुझे अपनी जान की परवाह नहीं है। मेरा निजी जहाज चालू हालत में हवाई अड्डे में खड़ा है। इधर हमला हुआ, उधर मैं और मेरी फेमिली, फॉरेन की ओर निकले। पाकिस्तान की जांबाज फौज की कमान फॉरेन से सम्हालूँगा। सारे कमांड ऑनलाइन दूँगा।
-हिन्दुस्तान के हमले से निपटने के लिए जवानों की जरूरत पड़ेगी। खादिम बोला।
-सो तो पड़ेगी। तू ऐसा कर कि अपने दोनों बेटों को दुश्मन का सामना करने के लिए भेज दे। शहीद होंगे तो जन्नत मिलेगी। और जिन्दा बचे तो इस जन्नत सरीखे मुल्क के शहरी बनेंगे।
-बजा फरमाया। साथ में फॉरेन में पढ़ने वाले आपके दोनों शहजादों को भी इस मुश्किल वक्त में मुल्क की खिदमत करने के लिए बुला लिया जाए।
-गधा है क्या बे? जनाब तमतमा उठे।
-गधा होता तो आप मुझे चीन को बेच नहीं देते?
-वतन के लिए अपने फूल जैसी औलादों को हलाक करना होता तो उन्हें फॉरेन भेजता? मैं अरबों में खेलने वाला फौजी और तू मेरे जीगर के टुकड़ों को दुश्मन के सामने खड़ा करना चाहता है? इसी वक्त दूर हो मेरी नजरों से और शामिल कर अपनी औलादों को फौज में। होगी दुश्मन की गोली और होंगे तेरे जिगर के टुकड़ों का जिगर… न कोई अगर, न मगर। कहकर जनाब ने मुल्क के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने का ऐलान करने वाला, जनता के नाम एक खत जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दिया, अति शक्तिशाली प्रतीकात्मक संदेश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button