सोने से पहले भी जरूरी है स्किन केयर
अधिकतर महिलाएं सुबह नहा-धोकर तैयार होती हैं, तभी अपनी त्वचा पर क्रिम, पाउडर या अन्य प्रसाधन सामग्री का ज़रूरत अनुसार प्रयोग करती हैं। पर उन्हें यह नहीं पता होता कि दिन की तरह रात्रि में सोने से पहले त्वचा को देखभाल की आवश्यकता होती है। अधिक-से-अधिक वे रात्रि में सोने से पहले मेकअप मुंह धोकर उतार लेती हैं, पर त्वचा की सही देखभाल मुंह धोने मात्रा से ही नहीं होती। आइए, ध्यान दें कुछ स्टेप्स पर जो स्किन केयर के लिए ज़रूरी हैं-
- रात्रि में सोने से पूर्व मेकअप उतारने के लिए मेकअप रिमूवर का प्रयोग करें। इससे आपकी त्वचा का पीएच बैंलेंस ठीक बना रहेगा।
- मेकअप रिमूवर से साफ करने के बाद क्लींजर से अच्छी तरह मसाज कर त्वचा की सफाई करें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा, गर्दन धोएं। गुनगुने पानी से त्वचा के पोर खुलेंगे, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया निकल पाएंगे।
- त्वचा पर पबिंग सप्ताह में दो बार से अधिक न करें। अगर ब्लैकहैड्स हैं तो पब कर उन्हें निकालें।
- रात्रि में भी मॉइश्चराइज़र का प्रयोग अवश्य करें। खुली त्वचा पर मॉइश्चराइजर अवश्य लगाएं। रात्रि में मॉइश्चराइजर विटामिंस और मिनरल बेस्ड वाला लगाएं या मॉइश्चराइजर युक्त क्रिम भी लगा सकते हैं।
- हाथों और पैरों को भी अच्छी तरह धो पोंछ कर मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि इनकी त्वचा भी कोमल बनी रहे।
सुनीता गाबा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






