ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्नैचिंग रैकेट का भंडाफोड़ : पुलिस

जाजपुर, ओडिशा के जाजपुर जिले में पुलिस ने चेन छीनने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी।

अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुलिस ने बुधवार को उनके कब्जे से चोरी किए हुए 46 ग्राम के सोने के गहने बरामद किए हैं। यह गिरोह पिछले कुछ महीनों में जाजपुर जिले के पांच पुलिस थाना क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुई कम से कम 20 लूट की घटनाओं में शामिल था।

गिरफ्तारियां बुधवार को जरका और बाराबती के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) -16 पर पुलिस गश्त के दौरान की गईं। जाजपुर रोड उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) लक्ष्मीधर स्वैन ने बताया कि धर्मशाला पुलिस के एक गश्ती दल ने एनएच-16 पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों का पीछा किया, क्योंकि उन्हें उनकी गतिविधियों पर शक था। पुलिस उन्हें थाने ले आई और गहन पूछताछ के दौरान उन्होंने जाजपुर जिले में चेन छपटने की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

यह भी पढ़े: मुंबई स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 महिलाओं रिहा

एसडीपीओ ने कहा कि यह गिरोह जाजपुर जिले के धर्मशाला, बराचना, पनिकोइली, जाजपुर कस्बे और कुअखिया थाना क्षेत्रों में झपटमारी और लूटपाट की कम से कम 20 घटनाओं में शामिल था। इस गिरोह के पांच सदस्य हैं। हमने तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग मौके से भागने में सफल रहे। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button