दक्षिण मध्य रेलवे ने की गर्मी में सुरक्षित रेल संचालन पर समीक्षा बैठक

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सिकंदराबाद स्थित रेल निलयम में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पूरे जोन में रेल संचालन की सुरक्षा पर समीक्षा बैठक की। अवसर पर उन्होंने भीषण गर्मी के दौरान रेल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता पूर्ण उपायों के महत्व पर जोर दिया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संजय कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को रेल थर्मामीटरों का उपयोग बढ़ाने और अत्यधिक गर्मी का सामना करने के लिए ट्रैक के बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने का निर्देश दिया, ताकि निर्बाध रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। दमरे महाप्रबंधक ने अधिकारियों को नियमित सुरक्षा निरीक्षण करने तथा ट्रैक की स्थिरता बनाए रखने के लिए सतत रूप से गिट्टी भरने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने आग के जोखिमों का विस्तृत विश्लेषण करने और ट्रेनों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई सतर्कता के साथ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

दमरे महाप्रबंधक ने पुलों और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए फील्ड स्टाफ को सावधानी बरतने का आदेश दिया। उन्होंने खतरों से बचने के लिए ट्रेनों में बिजली के तारों को छेड़छाड़-रोधी तरीके से बंद करने के महत्व पर बल दिया। साथ ही विभिन्न सुरक्षा मानकों के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित जाँच का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें… शमशाबाद जोन में पीस कमेटी ने की सभा

बैठक में अतिरिक्त महाप्रबंधक सत्य प्रकाश तथा विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। सिकंदराबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंतकल, गुंटूर तथा नांदेड डिवीजनों के संभागीय रेलवे प्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button