श्रीलंका : केबल ट्रेन हादसा, भारतीय समेत सात भिक्षुओं की मौत

कोलंबो, श्रीलंका के प्रतिष्ठित बौद्ध ध्यान केंद्र में दुखद हादसे ने आध्यात्मिक शांति की तलाश में जुटे साधकों को गहरे शोक में डाल दिया। ध्यान शिविर में उपयोग होने वाली केबल से संचालित एक छोटी रेलगाड़ी के पलटने से कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं की जान चली गई। यह घटना न केवल श्रीलंका बल्कि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध समुदाय के लिए भी एक बड़ा झटका बन गया है।

उत्तर पश्चिमी श्रीलंका में एक जंगल में स्थित मठ में केबल से संचालित रेलगाड़ी पलटने से एक भारतीय समेत सात बौद्ध भिक्षुओं की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात को ना उयाना आरण्य सेनासनाया में हुई, जो कोलंबो से करीब 125 किलोमीटर दूर निकावेरेटिया में स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ है।

Ad

यह भी पढ़े: श्रीलंका में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

यह मठ अपने ध्यान शिविरों के लिए प्रसिद्ध है और दुनिया भर से साधकों को आकर्षित करता है।पुलिस ने बताया कि सात मृतक बौद्ध भिक्षुओं में से एक भारतीय, एक रूसी और एक रोमानिया का नागरिक था।उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button