सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा श्री वासवी माता जयंती उत्सव

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने निर्णय लिया है कि श्री वासवी माता जयंती उत्सव को हर वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी के दिन तेलंगाना के राज्य समारोह के रूप में मनाया जाएगा।

मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सरकार ने श्री वासवी माता जयंती को सरकारी उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस बारे में सभी जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया गया है कि वे प्रत्येक वर्ष वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी के दिन श्री वासवी माता जयंती को राज्य समारोह के रूप में मनाएँ। इस वर्ष यह 26 अप्रैल को होगी।

यह भी पढ़ें… महात्मा बसवेश्वर ने दिया समानता का संदेश : पोन्नम प्रभाकर

युवा विकास, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को नोडल विभाग के रूप में नामित किया गया है और विभाग की ओर से इस विषय में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button