प्रशिक्षु अधिकारियों को सौंपी गयी स्वच्छता कार्यों की निगरानी

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में ग्रुप-1 प्रशिक्षु नगर पालिका आयुक्तों को आगामी छह दिन तक शहर की सवच्छता एवं सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी के आदेश दिये गये हैं। जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने आज निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रजा पालन प्रगति अभियान पहल के तहत जीएचएमसी में अगले छह दिनों तक स्वच्छता गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके लिए ग्रुप-1 प्रशिक्षु नगरपालिका आयुक्तों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।

जीएचएमसी मुख्य कार्यालय में आयोजित बैठक में आयुक्त ने कहा कि 18 प्रशिक्षु अधिकारियों को ज़मीनी स्तर पर स्वच्छता कार्यों की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षुओं को निर्देश दिये गये कि वह सुबह 5:30 बजे तक क्षेत्र में उपस्थित होकर क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यों की निगरानी करें। अपने क्षेत्रों में तैनात स्वच्छता कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की संख्या, ड्यूटी पर उपस्थित कर्मियों की संख्या तथा स्वच्छता कार्यों में उपयोग किए जा रहे वाहनों का विस्तृत विवरण एकत्र करें। इसमें स्वच्छता वाहनों, रामकी वाहनों और अन्य संबंधित गतिविधियों में लगे वाहनों की जानकारी भी शामिल होगी।

प्रशिक्षुओं को अपने क्षेत्रीय निरीक्षण के आधार पर प्रतिदिन एक पृष्ठ की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिसमें उनके अवलोकनों का उल्लेख होगा। आयुक्त ने बताया कि अगले छह दिनों तक प्रतिदिन शाम को प्रशिक्षु आयुक्तों के साथ वेबेक्स के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। आयुक्त ने कहा कि ज़मीनी स्तर पर काम करने से प्राप्त अनुभव भविष्य में अधिकारियों को अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने में सहायक होगा। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त मंदा मकरंद और रविकिरण भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… सेंटर फॉर फंक्शनल एंड फीमेल यूरोलॉजी का शुभारंभ

प्रजावाणी में 52 आवेदन प्राप्त

जीएचएमसी मुख्य कार्यालय में आज आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में नागरिकों से कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त सत्यनारायण, रवि किरण, मुख्य अभियंता सहदेव रत्नाकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button