तकनीकी खराबी : कोलकाता जा रही फ्लाइट बेंगलुरु लौटी

बेंगलुरु, रविवार की शाम को कोलकाता जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के कारण बेंगलुरु लौट आया। फ्लाइट IX2718, जो एयरबस A320 विमान से संचालित हो रही थी, दो घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद लौटी, यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने सोमवार को बयान में कहा, “बेंगलुरु से रवाना होने वाली हमारी फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण एयरपोर्ट पर वापस लौट आई। ईंधन और वजन कम करने के लिए विमान ने चक्कर लगाए और उसके बाद सावधानीपूर्वक सुरक्षित लैंडिंग की गई।”

यह भी पढ़े: एयरएशिया की उड़ान में यात्री की मौत : संदिग्ध हार्ट अटैक

कोलकाता के लिए यात्रियों को ले जाने हेतु एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। विमान में सवार यात्रियों की संख्या की जानकारी साझा नहीं की गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button