तेलंगाना : 20–26 अप्रैल तक मनाया जाएगा कल्याण सप्ताह

Ad

हैदराबाद, राज्य सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने बताया कि राज्यभर में जारी 99 दिवसीय कार्यक्रम प्रजा पालना-प्रगति प्रणालिका के तहत 20 से 26 अप्रैल तक राज्यभर में कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सीएस ने आज सचिवालय से जिलाधीशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर 99 दिवसीय कार्यक्रम की अमलावरी की समीक्षा की।

यह भी पढ़े : नारी शक्ति वंदन बिल के विरोध से विपक्ष बेनकाब : बंडी संजय

Ad

विशेष मुख्य सचिव सब्यसाची घोष ने कल्याण सप्ताह से संबंधित शेड्यूल की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधीशों से इसका सफल आयोजन करने तथा बाद में समग्र रिपोर्ट भेजने को कहा। योजना विभाग सचिव जी. उप्पल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को इन सभी कार्यक्रमों में भागीदार बनाया जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button