तेलंगाना सरकार का 2026-27 में करीब 27,000 करोड़ रुपये ऋण देने का लक्ष्य

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को लगभग 27,000 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का ने एसएचजी के लिए वार्षिक ऋण योजना बृहस्पतिवार को जारी की, जिसमें 2026-27 के दौरान 26,621.47 करोड़ रुपये के ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है।

स्कूल यूनिफॉर्म की सिलाई का कार्य महिला समूहों को देना शामिल है

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंकों ने स्वयं सहायता समूहों को 25,228.89 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान किए। राज्य सरकार के विशेष मुख्य सचिव एम. दाना किशोर, सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पावर्टी (एसईआरपी) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिव्या देवराजन, बैंक अधिकारी और अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यहां वार्षिक ऋण योजना जारी की गई।

तेलंगाना ने 67 लाख सदस्यों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों का एक मजबूत नेटवर्क विकसित किया है। एक करोड़ लोगों को ‘करोड़पति’ बनाने के दृष्टिकोण के साथ सरकार ने कई पहल की हैं। इनमें एसएचजी द्वारा संचालित सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, ‘अम्मा आदर्श पाठशाला’ (स्कूलों) के रखरखाव का प्रबंधन सौंपना और स्कूल यूनिफॉर्म की सिलाई का कार्य महिला समूहों को देना शामिल है। (भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेश की मिशन मोड शासन की रूपरेखा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button