तेलंगाना मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया एनईएचएचडीसी और सुआलकुची का दौरा

हैदराबाद, तेलंगाना के एक मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने पीआईबी हैदराबाद के मीडिया आउटरीच कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनईएचएचडीसी) का दौरा किया। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्रों में चल रही विकासात्मक पहलों की जानकारी प्राप्त करना था।

एनईएचएचडीसी के प्रबंध निदेशक मारा कोचो ने यहां प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को क्षेत्र में हथकरघा पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने हेतु निगम की रणनीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कारीगरों को उच्च गुणवत्ता वाला धागा उपलब्ध कराने में एनईएचएचडीसी के एरी रेशम कताई संयंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों को सशक्त बनाने के लिए किए गए लक्षित प्रयासों का विस्तृत विवरण दिया।

मारा कोचो ने कहा कि हथकरघा और हस्तशिल्प स्वदेशी समुदायों की जीवनशैली और पहचान का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यह कारीगरों को सीधे बाजारों से जोड़कर, एनईएचएचडीसी उपभोक्ताओं के लिए सांस्कृतिक मूल्य को बढ़ाते हुए आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक अवसर पैदा करने में सहयोग प्रदान करता है। अवसर पर उन्होंने सतत आजीविका के अवसर सृजित करने, बाजार पहुंच में सुधार लाने तथा पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एनईएचएचडीसी की भी प्रतिबद्धता दोहराई।

सुआलकुची में प्रतिनिधिमंडल ने किया पारंपरिक बुनाई प्रथाओं का अवलोकन

इसके पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने असम के रेशम गाँव के रूप में प्रसिद्ध सुआलकुची का दौरा किया। जहाँ उन्होंने कुशल कारीगरों से बातचीत की और पारंपरिक बुनाई प्रथाओं का अवलोकन किया। इस दौरे के बाद, सुआलकुची इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो सुआलकुची और आस-पास के क्षेत्रों के बुनकरों के लिए एक एकीकृत पायलट परियोजना है। जिसका उद्देश्य कौशल उन्नयन को बढ़ावा देना और उद्यमियों के रूप में बुनकरों के समग्र विकास में सहयोग करना है।

यह भी पढ़ें… कुकटपल्ली में आईसीएआई हैदराबाद शाखा के नये भवन का शिलान्यास

इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में हथकरघा क्षेत्र के लिए भारत सरकार की प्रमुख पहलों पर भी प्रकाश डाला गया। जिसमें कच्चा माल आपूर्ति योजना तथा बुनकर सेवा केंद्र शामिल थे। अवसर पर तेलंगाना प्रतिनिधिमंडल को पूर्वोत्तर भारत में हथकरघा क्षेत्र के उत्थान, पारंपरिक शिल्प के संरक्षण और कारीगरों को सशक्त बनाने की दिशा में एनईएचएचडीसी और भारत सरकार के एकीकृत प्रयासों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। बाद में मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ब्रह्मपुत्र रिवर फ्रंट हेरिटेज सेंटर का भी दौरा किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button