तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन ने शिक्षा के लिए दिया सहयोग
हैदराबाद, तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सिकंदराबाद स्थित कोथा एलय्या मेमोरियल हाईस्कूल में शारदा वैदिक विद्यालय, वरंगल को 60,000 की दान राशि का चेक भेंट किया गया। यह सहयोग शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संस्था अध्यक्ष अभिषेक विजयवर्गीय ने कहा कि समाज के वंचित एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों में निरंतर योगदान देती रहेगी। तेलंगाना पेपर मर्चेंट्स असोसिएशन समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर समाज के हर वर्ग के विकास में योगदान देना है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद जलबोर्ड को मिले तीन पीआरएसआई अवॉर्ड
अवसर पर महामंत्री आशीष भंसाली, सह-कोषाध्यक्ष तेजू गुडुरु, काग़ज़ भवन चेयरमैन नारायण इन्नानी, पूर्व अध्यक्ष किरण शाह, आर.जी. प्रसाद, श्रीनाथ तेलुकुण्टा, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल, संजय कार्डा, गुलाब जैन, अमरनाथ व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






