हैदराबाद जलबोर्ड को मिले तीन पीआरएसआई अवॉर्ड
हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑ़फ इंडिया (पीआरएसआई) तेलंगाना पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस तेलंगाना राइजिंग-2047 में तीन अवॉर्ड मिले।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलबोर्ड के लिए अवॉर्ड्स का सिलसिला जारी है। जलबोर्ड ने ओआरआर एरिया में ग्राउंडवाटर रिचार्ज के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ब्रोशर तैयार कर विभिन्न प्रचार मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई, जिसके लिए पहला अवॉर्ड प्राप्त हुआ। इंकुडू गुंथल बनाने के मकसद से जलबोर्ड द्वारा चलाए गए 90 दिन के स्पेशल ड्राइव पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीवरेज ओवरफ्लो फ्री सिटी- हैदराबाद ने कॉर्पोरेट वीडियो प्रोडक्शन डेवलपमेंट फीचर कैटेगरी में दूसरा अवॉर्ड प्राप्त किया। साथ ही इंकुडू गुंथल बनाने पर डिटेल्ड टेक्निकल जानकारी के साथ बनाए गए पोस्टर ने बेस्ट लेआउट एंड डिज़ाइन कैटेगरी में अवॉर्ड प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें… महिला आरक्षण की राह में रेवंत ने रोड़े अटकाए : बंडी संजय
बेगमपेट में टूरिज्म प्लाजा में आयोजित पीआरएसआई तेलंगाना पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस में सेवानिवृत्त आईएएस के.वी. रामाचारी, तेलंगाना प्रेस अकादमी के चेयरमैन श्रीनिवास रेड्डी, तेलंगाना सरकार के इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स विभाग की विशेष आयुक्त प्रियंका, प्रोफेसर नागेश्वर ने जलबोर्ड के तकनीकी निदेशक सुदर्शन, पीआरओ सुभाष और ग्राउंड वॉटर एक्सपर्ट सत्यनारायण को अवॉर्ड प्रदान किए। जलबोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कड़ी मेहनत करने वाले स्टाफ को बधाई दी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






