तेलंगाना पीआर सम्मेलन में संचार व नवाचार पर मंथन

Ad

हैदराबाद, पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तेलंगाना राइजिंग 2047 : कम्युनिकेशन, इनोवेशन एंड एम्पावरमेंट विषय पर चौथा तेलंगाना पब्लिक रिलेशंस सम्मेलन होटल टूरिज्म प्लाज़ा में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 प्रतिनिधियों, संचार पेशेवरों, शिक्षाविदों, छात्रों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हैदराबाद में चौथा तेलंगाना पीआर सम्मेलन आयोजित

तेलंगाना मीडिया अकादमी चेयरमैन के. श्रीनिवास रेड्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि तेलंगाना दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी सार्वजनिक संचार के माध्यम से एक प्रगतिशील राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने जोर दिया कि मीडिया और पीआर पेशेवरों को सत्य और विकासोन्मुखी कथाओं को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विशेष आयुक्त प्रियंका ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने संबोधन में पारदर्शी शासन संचार और नागरिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि तकनीक-आधारित पहुंच और समय पर सूचना का प्रसार जन विश्वास निर्माण के लिए आवश्यक है। प्रो. के. नागेश्वर, राजनीतिक विश्लेषक ने तेलंगाना के विकास की गाथा और लक्ष्य तक पहुँचने में संचार रणनीतियों के योगदान पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि संचार को आर्थिक प्रगति, सामाजिक समावेशन और लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए एक रणनीतिक उपकरण बनना चाहिए।

यह भी पढ़ें… हॉलमार्क और शुद्धता को जाँचें उपभोक्ता : बीआईएस

Ad

संचार से जन जागरूकता व विश्वास निर्माण पर जोर

पीआरएसआई के हैदराबाद चैप्टर डॉ. यादगिरि कंभंपाटी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह सम्मेलन तेलंगाना के भविष्य के विकास के लिए संचार प्रथाओं को मजबूत करने का रोडमैप प्रदान करेगा। पब्लिक रिलेशंस वॉइस जर्नल के संपादक वाई. बाबजी ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की और सम्मेलन के महत्व को साझा किया। उन्होंने कहा कि संचार पेशेवरों को जन जागरूकता, विश्वास और विकास की कहानियों को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, साथ ही उद्योग, सरकार, शिक्षा जगत और युवाओं को जोड़ना चाहिए।

पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दक्षिण यू. एस. शर्मा ने हैदराबाद चैप्टर की सक्रिय गतिविधियों और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क शासन, कॉर्पोरेट विकास और राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। चैप्टर सचिव राजेश कल्याणा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सम्मेलन के दौरान विभिन्न सत्रों में एआई नवाचार पर इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ. जी. रामेश्वर राव, कृषि, संस्कृति, विरासत, पर्यटन एवं ब्रांडिंग सशक्तिकरण विषय पर रैतु नेस्तम के संपादक पद्मश्री येदला वेंकटेश्वर राव, समापन सत्र में मीडिया एवं लोक मामलों पर सरकार के सलाहकार के. वी. रमणा चारी ने अपने विचार रखे। सह निदेशक पी. मोहन राव ने आभार प्रदर्शन किया।

अवसर पर के. श्रीनिवास रेड्डी, प्रो. के. नागेश्वर और प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली को प्राइड ऑफ तेलंगाना का सम्मान प्रदान किया। हैदराबाद चैप्टर के चार पूर्व अध्यक्षों – पी. एल. रघुराम, मैथ्यू जोसेफ, सी. रामकृष्ण और आर. नीलमेघम को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया। 50 से अधिक उत्कृष्टता पुरस्कार विभिन्न संगठनों को जनसंपर्क, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, कॉर्पोरेट प्रकाशन, सीएसआर, क्राइसिस कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल कम्युनिकेशन जैसी श्रेणियों में प्रदान किए गए। प्रमुख पुरस्कार प्राप्त संगठनों में एनएमडीसी लिमिटेड, द सिंगरेणी कोलियरिज कंपनी लिमिटेड, हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड, इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, एनसीसी, बोंडाडा ग्रुप्स, टीसैट, श्रीकारा हॉस्पिटल्स आदि शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button