पेयजल के गैर-कानूनी उपयोग पर मोटरें जब्त

हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड (जल बोर्ड) की सतर्कता टीम ने पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन से इलेक्ट्रिक मोटर जोड़कर गैर-कानूनी तरीके से पानी के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने संबंधित मोटरों को जब्त कर लिया।
जल बोर्ड के विजिलेंस अधिकारियों ने पानी की सप्लाई के दौरान उप्पल जोन, ओएंडएम डिवीजन नंबर-4 के रमनस्थपुरम सेक्शन के तहत एंडोमेंट कॉलोनी में नल से जुड़ी मोटरों की जांच हेतु दौरा किया और गैर-कानूनी तरीके से पाइप लाइन से जुड़ीं 7 मोटरों को ज़ब्त किया। बोर्ड ने बताया कि अगर कोई भी उपभोक्ता इस तरह से मोटरें जोड़ते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ जल बोर्ड के नियमों के मुताबिक कार्रवाई करते हुए मोटरें ज़ब्त कर ली जाएंगी।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद यातायात पुलिस ने 440 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
अगर दूसरी बार मोटरें जोड़ी गईं, तो 5 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और केस दर्ज किया जाएगा। अगर पानी कम प्रेशर से सप्लाई हो रहा है या जल आपूर्ति में कोई अन्य दिक्कत आती है तो अपने एरिया मैनेजर, डीजीएम और जीएम से संपर्क कर शिकायत की जा सकती है। जलमंडली कस्टमर केयर नंबर 155313 पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






