तेलुगु टाइटंस ने सत्र की पहली जीत दर्ज की

विशाखापत्तनम, प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सत्र में लगातार हार का सामना कर रही तेलुगु टाइटंस ने आखिरकार जीत का खाता खोल लिया। टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचक मुकाबले का तोहफ़ा दिया और जयपुर पिंक पैंथर्स जैसी मज़बूत टीम को मात देकर पहली जीत अपने नाम की।

तेलुगु टाइटंस ने बृहस्पतिवार को यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-32 से हराकर प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की। कप्तान विजय मलिक और रेडर भरत हुड्डा ने टाइटंस की ओर से आठ-आठ अंक जुटाए जबकि अजीत पवार ने हाई फाइव बनाया।

Ad

यह भी पढ़े : पीकेएल 12: यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 40-35 से हराया

नितिन कुमार धनखड़ ने जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से 13 अंक जुटाए लेकिन दो बार की चैंपियन टीम को हार से नहीं बचा पाए। टाइटंस की मौजूदा सत्र के सात मैचों में यह पहली जीत है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button