टीजीएसआरटीसी की हड़ताल टली, समस्याओं पर बनी समिति

आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल टली, सरकार से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगिततीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की समिति का गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा 7 मई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया। आज परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और आरटीसी जेएसी के नेताओं के बीच बैठक के बाद यह जानकारी दी गई।

समस्याओं के समाधान को लेकर गठित हुई समिति

इसके साथ ही बताया गया कि सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की समिति गठित की है, जो एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सचिवालय में मंत्री व कर्मचारी संगठन के बीच लगभग 3 घंटे चली बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।

बैठक में आरटीसी कर्मचारियों की से जुड़ी समस्याओं जैसे कार्यस्थलों पर तनाव, कार्यभार में वृद्धि, संविदा कर्मचारियों का भविष्य, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान, और अनुकंपा नियुक्तियों से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। इस दौरान मंत्री प्रभाकर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी सभी समस्याओं के प्रति गंभीर है और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

सरकार ने अनुकंपा नियुक्तियों पर दिया आश्वासन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इलेक्ट्रिक बसों की खरीद अब निजी कंपनियों से न होकर सरकार द्वारा ही की जाएगी, इसके बाद बसों को आरटीसी को उपलब्ध कराया जाएगा। आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल, लोकेश कुमार और कृष्णा भास्कर कर्मचारियों की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।बैठक के बाद जेएसी नेताओं ने कहा कि सरकार कई मांगों पर सकारात्मक है।

विशेष रूप से अनुकंपा नियुक्तियों को नियमित प्रक्रिया के तहत लागू करने का आश्वासन दिया गया है, ठीक वैसे ही जैसे सिंगरेनी में किया जाता है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान और वेतन समायोजन पर भी सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। 

जेएसी नेताओं ने स्पष्ट किया कि हड़ताल केवल अस्थायी रूप से स्थगित की गई है। यदि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर समयबद्ध तरीके से अमल नहीं किया गया, तो कर्मचारी पुनः हड़ताल की घोषणा करेंगे। यह स्थगन सिर्फ सरकार को समय देने के लिए है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो हम फिर से हड़ताल की तारीख की घोषणा करेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button