माँ बनभौरी वाली जी का 8वाँ अमृत महोत्सव सिकंदराबाद
हैदराबाद, माँ बनभौरी परिवार भाग्यनगर के तत्वावधान में माँ बनभौरी वाली जी का 8वाँ अमृत महोत्सव सिकंदराबाद स्थित हरियाणा भवन में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। माँ भ्रामरी शक्तिपीठ बनभौरी धाम के मुख्य पुजारी सुशील कौशिक, बनभौरी धाम के पं. संजय शर्मा के सानिध्य में एवं पूजन आचार्य पं. राजीव कौशिक के आचार्यत्व में माता के भव्य अलौकिक दरबार में आयोजित अमृत महोत्सव में मंगल पाठ कोरबा (छत्तीसगढ़) की समता अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।




















इसके अलावा आयोजित भजन कार्यक्रम में चंडीगढ़ के गायक सन्नी लक्खा एवं नगर के बालाप्रसाद शर्मा ने अपनी मधुरवाणी में भजनों की प्रस्तुति से सारे वातावरण को भक्ति के रस से भर दिया। अवसर पर चुनरी उत्सव एवं प्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा के प्रायोजक राकेश गर्ग रहे।
यह भी पढ़ें… आठ दिवसीय जीवन उपयोगी सत्संग : राम नाम, योग और संस्कार
सांसद ईटेला राजेंद्र सहित वरिष्ठ गणमान्य अतिथि मौजूद रहे
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मल्काजगिरी के सांसद ईटेला राजेंदर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, जामबाग के पार्षद राकेश जायसवाल, पवन गुरु, भाजपा नेता मेघारानी अग्रवाल, पूर्व पार्षद रेणु सोनी, हरियाणा नागरिक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र केड़िया व सम्मानित अतिथि का सम्मान समिति द्वारा भव्यता से किया गया।
कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने में समिति के सदस्य सुशील मित्तल, रतनलाल सिंघल, कैलाशचंद सिंघल, रमेश मित्तल, संजीव गर्ग, कपिल गर्ग, अजय जैन, अनूप गर्ग, सज्जन गुप्ता, संदीप सोनी, सोनू बंसल, विनोद सिंघल, पंकज गर्ग, सुभाष सिंघल, सुनील सिंघल, संजीव कुमार गर्ग, राकेश गर्ग, पदम जैन, सुशील गर्ग, अधिवक्ता अनिरुद्ध शर्मा, सचिन गर्ग, हरीश गर्ग, मोहित जैन, महिला समिति की नीलम सुशील मित्तल, रुक्मिणी सिंघल, रीटा सिंघल, नीलम मित्तल, रानी गर्ग, रश्मि गर्ग, मोनिका जैन, रेखा गर्ग, मीना गुप्ता, पद्मावती सोनी, ऋचा बंसल, पूनम सिंघल, वर्षा अग्रवाल, सुमित्रा अग्रवाल, खुशी सिंघल, ऋचा अग्रवाल, अर्चना राकेश गर्ग, बबिता जैन, आरती अग्रवाल, रीटा शर्मा, भावना अग्रवाल, बबिता गर्ग, मोनिका जैन व अन्य ने योगदान दिया। समिति ने भक्तों, अतिथियों व सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



