गोस्वामी तुलसीदास व मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनायी गयी

हैदराबाद, भक्ति साहित्य एवं सांस्कृतिक शोध संस्थान, उस्मानिया विश्वविद्यालय एवं तेलंगाना फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में त्यागराय गान सभा के कला दीक्षितुलु सभा गृह में तुलसी व प्रेमचंद जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा परिषद, तेलंगाना सरकार के उपाध्यक्ष प्रोफेसर ई. पुरुषोत्तम ने की।

कार्यक्रम में उस्मानिया विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर शुभदा वांजपे, इफ़्लू की हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रेखा रानी, मानू के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रहीम पठान, बेगमपेट महिला महाविद्यालय की संस्कृत की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमलता श्रीवास्तव, नाबार्ड के पूर्व सहायक महाप्रबंधक, अब्दुल हमीद ख़ान, पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा), ईएसआई के पूर्व सहायक निदेशक (राजभाषा) व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गणमान्य विद्वानों ने तुलसी और प्रेमचंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार रखे। अवसर पर डॉ. एच.के. वंदना के निर्देशन में शबरी नाटक का मंचन किया गया। इसकी पटकथा प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने लिखी और शबरी की अद्भुत भूमिका स्वयं डॉ. वंदना ने निभाई। इस नाटक के अन्य पात्रों की भूमिका सहस्र शर्मा, वैष्णवी, दुर्गा प्रसाद और राजूरतन ने निभाई।

यह भी पढ़े: हैद्रा ने शुरू किया बस्ती दोस्ती कार्यक्रम

अवसर पर सरकारी महिला महाविद्यालय, बेगमपेट की छात्राओं ने प्रेमचंद की एक और सुप्रसिद्ध कहानी सद्गति का भी सुंदर मंचन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हनुमंत राव, डॉ. कवि राजू, भवानी अशोक कुमार, दैवादीनम और प्रभाकराचारी ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button