दुबई में मौत के घाट उतारे गए नगर के व्यक्तियों के शव नगर पहुंचे
हैदराबाद, दुबई में पिछले सप्ताह पाकिस्तानी नागरिक द्वारा मौत के घाट उतारे गए राज्य के दो व्यक्तियों के शवों को विमान से नगर लाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज अलस सुबह इमिरेट्स की फ्लाइट पर निर्मल जिले के अस्तापु प्रेम सागर (35) व जग्तियाल के स्वर्गम श्रीनिवास (40) के शवों को हैदराबाद एयरपोर्ट लाया गया।
उल्लेखनीय है कि सागर व श्रीनिवास दुबई में एक बेकरी में काम करते थे। इस दौरान पिछले सप्ताह पाकिस्तानी नागरिक ने धारदार हथियार से वार करते हुए दोनों को मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई करने के बाद शवों को उनके परिजनों के हवाले किये।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



