श्री नवकार धाम जैन मंदिर, कुलपाक का प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ
हैदराबाद, श्री नवकार धाम जैन मंदिर, कुलपाक का पाँच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से आरंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस गुरूदेव चंद्रयशविजयजी म.सा. आदि ठाणा, गुरुदेव तीर्थसुंदरविजयजी म.सा. आदि ठाणा, गुरुदेव अभिनंदनचंद्रसागरजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में कुलपाक स्थित आर.के. सभागृह से मंगल वरघोड़ा आरंभ हुआ, जो श्रावक-श्राविकाओं, श्री संघ के साथ गाजे-बाजे व जयकारों के बीच श्री नवकार धाम जैन मंदिर पहुँचा।





















तत्पश्चात गुरुदेवों की निश्रा में पूजा प्रारंभ हुई। कुंभ स्थापना के लाभार्थी स्व. मांगीलाल वस्तीमल वेदमुथा परिवार ने कुंभ स्थापना की। लाभार्थी प्रमिलादेवी बाबूलाल बागरेचा परिवार ने दीप स्थापित किया। ज्वारारोपन के लाभार्थी राजनगर निवासी जुगराज परिवार रहे। नवग्रह, दश दिकपाल, अष्टमंगल पाटला पूजन के लाभार्थी स्व. लीलादेवी-स्व. लालचंद परिवार रहे।
यह भी पढ़ें… कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा
सुबह के नवकारसी के लाभार्थी सुमित्रादेवी भंवरलाल छाजेड़, दोपहर की नवकारसी के लाभार्थी रायचंदजी छाजेड़ परीवार, शाम के नवकारसी के लाभार्थी स्व. सूरजबाई मीठालाल मखाना परिवार का सम्मान तिलक द्वारा हर्षकुमार रतनलाल मुणोत, माला द्वारा महेंद्र कुमार शांतिलाल मुणोत, साफा चुनरी द्वारा प्रशांत कुमार रमेशलाल कोचेटा ने, श्रीफल द्वारा संजय कुमार रमेशलाल कोचेटा ने, स्मृति चिह्न धर्मेंद्र कुमार शांतिलाल मुणोत ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





