11 नवंबर को ईवीएम में बंद होगा बिहार में अगली सरकार का भविष्य

Ad

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान आखिरकार हो ही गया। बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। NBT ने इसके बारे में अपने सूत्रों के जरिए आज सुबह में ही बता दिया था। पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी। जबकि बाकी जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल

कुल सीट: 121नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025मतदान: 6 नवंबर 2025चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल

कुल सीट: 122नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025नामांकन जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025मतदान: 11 नवंबर 2025चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

Ad

चुनाव में इन पार्टियों के बीच लड़ाई

बिहार चुनाव में मुख्य लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच में है, लेकिन एक नया आयाम प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी जोड़ रही है, जो खुद को बिहार की राजनीति में एक वैकल्पिक ताकत के रूप में स्थापित कर रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button