श्री जिनदत्तसूरी जैन सेवा मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

हैदराबाद, श्री जिनदत्तसूरी जैन सेवा मंडल, हैदराबाद की आम सभा का आयोजन होटल पिंड दि चस्का में मंडल अध्यक्ष सुनील संकलेचा की अध्यक्षता में किया गया। मंडल के मंत्री भरत भंसाली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्व प्रथम सदस्यों द्वारा नवकार मंत्र का जाप किया गया। आकाश बागरेचा ने सभी को मंचासीन कराया। आम सभा में मंडल द्वारा की गई गत दो वर्षों की गतिविधियों की जानकारी मंत्री द्वारा सभी के समक्ष रखी गई। कोषाध्यक्ष रामलाल ढेलाड़िया द्वारा दो वर्षों का लेखा-जोखा पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सलाहकार समिति से महेन्द्र लुंकड़, कुंदनमल छाजेड़, भंवरलाल ललवानी ने विचार साझा किए। संजय देवड़ा धोका, विकास गोलेच्छा, अमित छाजेड, आकाश बागरेचा ने सुझाव दिये। चेयरमैन गौतम गोलेच्छा, अध्यक्ष सुनील संकलेचा, उपाध्यक्ष अशोक छाजेड़, विनोद हुंडिया, मंत्री भरत भंसाली, सह मंत्री मदन गोलेच्छा, कोषाध्यक्ष रामलाल ढेलाड़िया, सह कोषाध्यक्ष प्रीतम छाजेड़, प्रचार प्रसार मंत्री शुभम गोलेच्छा ने सभी सदस्यों को दो वर्ष के कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी तय

तत्पश्चात वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी सलाहकार समिति एवं चेयरमैन को दी गई। चेयरमैन के रूप में गौतम गोलेच्छा, अध्यक्ष के रूप में विनोद हुंडीया, उपाध्यक्ष के रूप में अशोक छाजेड़, भरत भंसाली, मंत्री के रूप में राजेश तातेड़, सह मंत्री के रूप में ललित बाफना, मनीष बाफना, कोषाध्यक्ष के रूप में रामलाल ढेलाड़िया, सह कोषाध्यक्ष के रूप में प्रीतम छाजेड़ एवं प्रचार प्रसार मंत्री के रूप मे मयूर रांका व वंश छाजेड़ का निर्विरोध चयन किया गया। 10 कार्यकारणी सदस्यो की नियुक्ति अगली कार्यकारिणी मीटिंग में की जाएगी। सलाहकार समिति में सुखराज कांकरिया को नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें… एफएलओ स्टाइल तत्व-2026 के छठे संस्करण के पोस्टर का अनावरण

अवसर पर गौतम संकलेचा, विकास गोलेच्छा, सुनील संकलेचा, शुभम गोलेच्छा, मदन गोलेच्छा, आकाश बागरेचा, रमेश रांका, संजय देवड़ा धोका, अमित गोलेच्छा, अमित बी. छाजेड़, अवधेश सिंघवी, हितेश चोपड़ा, प्रियांशु छाजेड़, अमित आर. छाजेड़, अभिषेक गोलेच्छा, पंकज बाफना, दीक्षित ढेलाड़िया, राजू चोपड़ा, अमित सी. छाजेड़, दीक्षित भंसाली, आशीष छाजेड़, आशीष भंसाली, अंकित गोलेच्छा, निखिल गोलेच्छा, अशोक गोलेच्छा, संदीप पालरेचा, दिनेश गोलेच्छा, भावेश हुंडिया, भावेश बागरेचा, आशीष बंदा मुथा, हितेश बोकाड़िया, अनुज हुंडिया, अंकित छाजेड़, हितेश देवड़ा धोका, खुशाल बाफना उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित मंत्री राजेश तातेड़ ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुये सभी का आभार प्रकट किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button