साथी हाथ बढ़ाना संस्था ने बांटे इंडक्शन चूल्हे
हैदराबाद, साथी हाथ बढ़ाना संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए इंडक्शन चूल्हों का वितरण किया गया। रामगोपाल गुप्ता के नेतृत्व में किशनलाल संघी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के जरूरतमंद परिवारों को इंडक्शन चूल्हे दिये गये। अवसर पर रूहअफजा का वितरण भी किया गया।
इस कार्य में संजय संघी, रघु गुप्ता, आशा संघी, सरला अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, रामगोपाल गुप्ता, स्नेहल गुप्ता, सुमन अग्रवाल, दिलीप रेड्डी, महेश सांवरिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम में आरती अग्रवाल, अजय संघी, नीतू संघी, माल्विका संघी, शारदा गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… निर्दोष ने 28 स्थानों पर स्थापित की जलाशालाएँ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





