अर्ध केंद्र योग शनि और शुक्र बनाएँगे

जब भी किसी ग्रह की युति होती है तो लोगों के जीवन पर कहीं न कहीं प्रभाव जरूर पड़ता है। आने वाले दिनों में शनि और शुक्र की युति होने वाली है। इस समय शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में शनि को शक्तिशाली ग्रह माना गया है।
इसे नौ ग्रहों का स्वामी भी कहा जाता है। शनि एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। माना जाता है कि शनि की चाल से बहुत नकारात्मक परिणाम मिलते हैं, लेकिन कभी-कभी यह संबंधित राशि के लोगों के लिए सौभाग्य और शुभ परिणाम भी लाता है।
28 जनवरी, बुधवार को जब शनि और शुक्र 45 डिग्री के कोण पर मिलेंगे, तो अर्ध केंद्र योग बनेगा। लगभग 30 साल बाद यह योग बन रहा है। इससे कई राशियों के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़े: रथ सप्तमी : सूर्यदेव को प्रकट करें आभार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



