श्री आई माताजी वडेर का सात दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 6 दिसंबर से

हैदराबाद, एल.बी. नगर बंड्लागुड़ा स्थित सीरवी समाज की आस्था का केंद्र श्री आई माताजी मंदिर (वडेर) का सात दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्री आई पंथ के धर्मगुरु दीवान श्री माधव सिंहजी एवं सीरवी समाज एल.बी. नगर वेल्फेयर असोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 6 से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।

यहाँ परबत सोलंकी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष वेनाराम चोयल व सचिव प्रकाश सेपटा ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज बन्धुओं के तत्वावधान में मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रथम व द्वितीय दिवस 6 एवं 7 दिसम्बर को प्रात 9.15 बजे जाजम, गणेश स्थापना, मुख्य यजमान द्वारा हवन-यज्ञ एवं रात्रि 9.15 बजे भंवरलाल सीरवी, किशोर मालवीय द्वारा जागरण आयोजित किया जाएगा।

तृतीय दिवस 8 दिसंबर को प्रात 7.15 बजे से भव्य कलश यात्रा, हवन-यज्ञ एवं रात्रि 9.15 बजे से किशोर मालवीय व लज्जू चौहान द्वारा जागरण आयोजित किया जाएगा। चतुर्थ दिवस मंगलवार 9 दिसंबर को प्रात वेला में हवन एवं रात्रि 9.15 बजे से हेमराज गोयल व हेमलता सियोल द्वारा जागरण एवं विशेष चढ़ावे की बोलियों का आयोजन किया जाएगा।

सातवाँ दिवस: प्राण-प्रतिष्ठा व भव्य जागरण कार्यक्रम

कार्यक्रम के पंचम दिवस बुधवार 10 दिसंबर को प्रात वेला में हवन एवं रात्रि रमेश माली व अनिता जांगिड़ द्वारा जागरण का कार्यक्रम होगा। छठे दिवस गुरुवार 11 दिसंबर को प्रात 9.15 बजे हवन पूर्णाहुति, मध्यान 1.15 बजे माताजी की बैल एवं दीवान श्री माधव सिंहजी का बधावा, महिला मंडल द्वारा विशाल कलश यात्रा, रात्रि 9.15 बजे से एक शाम श्री आईमाताजी के नाम भव्य जागरण का आयोजन होगा।

जागरण में महावीर सांखला भजनों के पुष्प अर्पित करेंगे एवं मनोज रिया, हेमा-धर्मेद्र सिंह, संजू मारवाड़ी विशेष झांकियां प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के सप्तम दिवस शुक्रवार 12 दिसंबर को प्रात 5.15 बजे आचार्य राज पं. ललित महाराज ओझा एवं कर्माचार्य पं. उमेश शास्त्रा के मंत्रोच्चारण से मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा, पाठ स्थापना, कलश स्थापना, ध्वजा, ईण्डा चढ़ाना, अखण्ड ज्योति स्थापना, प्रात 10.30 बजे से धर्मसभा का आयोजन, दीवान साहब का आर्शीवचन, अतिथियों का सम्मान एवं प्रात 11.15 बजे से महाप्रसादी का आयोजन कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… भारतीय चावल अनुसंधान संस्थान में उद्योग-सहभागिता बैठक आयोजित

आय-व्यय का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष लक्ष्मणराम परिहार एवं प्रचार-प्रसार का कार्य खंगारराम मुलेवा संभालेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीरवी समाज एल.बी. नगर वेल्फेयर असोशिएशन के समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यगण सपरिवार उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष वेनाराम चोयल ने समाज बन्धुओं व भक्तों से कार्यक्रम में सपरिवार पधारने का आग्रह किया है। मंच का संचालन शैतान सिंह राजपुरोहित एवं रमेश मालवीय करेंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button