माहेश्वरी महासभा की सप्तम कार्यसमिति की बैठक आरंभ
हैदराबाद, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के 30वें सत्र की सप्तम कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से शहर में आरंभ हुई। शमशाबाद स्थित बालाजी कन्वेंशन में तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा तथा हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा की मेजबानी में आयोजित बैठक में देशभर से कार्यसमिति सदस्य एकत्रित होकर समाज की उन्नति तथा उत्थान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन विजय मानधानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैयालाल लोहिया तथा विशेष अतिथि धनराज सोनी थे। अवसर पर सभापति संदीप काबरा, स्वागत अध्यक्ष महेश बल्दवा तथा उपसभापति (दक्षिणांचल) अरुण भागंड़िया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। संदीप काबरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज जब किसी कार्य को संकल्प के रूप में लेता है, तो निश्चित रूप से उसके उल्लेखनीय नतीजे सामने आते हैं। इसके अलावा महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रतिबद्ध कार्यांवयन से भी समाज की दिशा और दशा बदली जा सकती है।
हैदराबाद को महासभा का दायित्व मिलना गौरव की बात: संदीप काबरा
सभी प्रायोजकों, भामाशाहों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि इस महासभा का दायित्व हैदराबाद को प्रदान किया गया है। संदीप काबरा ने तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा की भूमिका देखते हुए व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा के लिए संस्था की जो राशि पहले सत्तर से अस्सी लाख थी, वह वर्तमान में बढ़कर लगभग पौने चार करोड़ हो गई है।
जिसके चलते प्रशासनिक सेवाओं समाज के बच्चों की संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने मैरिज काउंसलिंग, निराश्रति महिलाओं का सहयोग, सेल्फ डिफेंस, सर्वाइकल टीकाकरण सहित विभिन्न पहलों के क्रियांवयन तथा उनके प्रभाव पर आंकड़ों के साथ प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के लोगों के लिए सरकारी सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए जिला सभाओं द्वारा शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। इसके लिए महासभा द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज सेवा का संकल्प जरूरी
संदीप काबरा ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर अपने समाज के लिए विकास तथा उत्थान के लिए समर्पित प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भामाशाहों तथा सभी सहयोगियों द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहयोग का सदुपोयग करते हुए उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। अवसर पर अन्य मंचस्थ अतिथियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रतिनिधियों ने विचार साझा करते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज तथा इस संगठन को ऊर्जावान तथा गतिशील बनाए रखने के लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा।
विघटन द्वारा किसी भी संस्था या संगठन का उन्नयन संभव नहीं है। आपसी सामंजस्य तथा सहयोग से ही समाज को इतना सशक्त बनाया जा सकता है कि वह सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए अपने उद्देश्यों की ओर सतत रूप से आगे बढ़ सके। आपसी समन्वय के माध्यम से ही माहेश्वरी समाज के दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर नए आयाम प्रदान किए जा सकते हैं। बैठक में महासभा की विशेष पहल मिशन आईएएस की विशेष रूप से सराहना की गई। अवसर पर कहा गया कि 2025 में माहेश्वरी समाज के 94 उम्मीदवारों ने यूपीएससी परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 28 ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया।
UPSC में माहेश्वरी समाज की बढ़ती भागीदारी पर खुशी
आशा है कि इनमें से कई उम्मीदवार मुख्य परीक्षा तथा अन्य चरणों को पार करते हुए राज्य, राष्ट्र तथा समाज के विकास में योगदान देंगे। कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने में महासभा कार्यसमिति सदस्य भगवती बल्दवा, रमेश परतानी, नारायणदास बंग; स्वागत समिति सदस्य ओमप्रकाश मोदानी, रेणू सारडा, कमल नारायण राठी, बुद्धिप्रकाश तोष्णीवाल, रामकिशोर बजाज, पी. डी. जाखोटिया, राधेश्याम राठी, गोपाल सोमानी, राजेन्द्र राठी, श्रीनिवास लोया, महेश चाण्डक, मुकुन्दलाल बाहेती, रमेश कलंत्री, रूपेश सोनी, संजय लाहोटी, वेणुगोपाल तोतला, बालाप्रसाद सोनी,
रमेशचंद बंग, कमल इन्नानी, ओमनारायण अट्टल, कुंजबिहारी लाल मून्दड़ा, रमेश बांगड़, जगदीश झंवर, तरुण कुमार झंवर तथा पुरुषोत्तम सोमानी;तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया निवर्तमान अध्यक्ष हरिनारायण राठी, उपाध्यक्ष नारायणदास बंग, गोपाल लाल बंग, गोपीकिशन लाहोटी, अशोक मानधानी मंत्री सीए कन्हैयालाल राठी, संयुक्त मंत्री संपत तोष्णीवाल, भरत जाजू, गोवर्धन साबू, कमलकिशोर झंवर, कोषाध्यक्ष नारायणदास मालानी, संगठन मंत्री मनोजकुमार सोमानी, प्रचार मंत्री श्याम बियाणी, जनसंपर्क मंत्री श्यामसुंदर लड्डा, कार्यालय मंत्री रवि कुमार राठी तथा पवनकुमार पल्लोड़; हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी,
महासभा में महिला और युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी
निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल लाल बंग, उपाध्यक्ष राजेश कुमार करवा, पवन मंत्री, वेणुगोपाल लोया, मंत्री राजेश मालपानी, संयुक्त मंत्री राजेश बजाज, आनन्द राठी, आनन्द लखोटिया, कोषाध्यक्ष पंकज मणियार, संगठन मंत्री पंकज नावंदर, प्रचार मंत्री लड्डू बंग, कार्यालय मंत्री रामदेव सारडा तथा शिवरतन बंग; तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदा सोनी, उपाध्यक्ष सीमा इन्नानी, विष्णुकांता लोया, राजकुमारी लोया, मंत्री मंजू लाहोटी, संयुक्त मंत्री उर्मिला डालिया, भारती करवा, आरती झंवर, निसा छापरवाल, संतोष मालपानी, संगठन मंत्री पायल राठी, सांस्कृतिक मंत्री श्रुति राठी, प्रचार मंत्री इन्दिरा बजाज, अनुसूया पंसारी, मोनिका सोमानी, संतोष लाहोटी;
हैदराबाद-सिकन्दराबाद (जिला) माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष लता तोष्णीवल, उपाध्यक्ष आरती लड्डा, सरिता राठी, मंत्री आरती असावा, संयुक्त स्नेहा बिनानी, बबिता बंग, कोषाध्यक्ष सुनीता नादन्दर, संगठन मंत्री सीता मालपानी, सांस्कृतिक मंत्री ललिता मालानी तथा प्रचार मंत्री मंजू पंसारी; तेलंगाना-आन्ध्रा प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राहुल फोफलिया, उपाध्यक्ष रमाकांत जाजू, रोहितकुमार इन्नानी, राघव सारडा, श्रीराम डालिया, मंत्री सुनील भट्टड़, संयुक्त मंत्री अनिल मंत्री, वेणुगोपाल बंग, निखिल डोडिया, सुभम लोया, कोषाध्यक्ष अजय मूंदड़ा, संगठन मंत्री श्रीकांत झंवर, सांस्कृतिक मंत्री विष्णुकांत बजाज,
युवा संगठन में पदाधिकारियों की सशक्त टीम का गठन
प्रचार मंत्री गोपाल राठी, खेल मंत्री मुकेशकुमार मिलड़ा, आईटी मंत्री अमित मूंदड़ा तथा कार्यालय मंत्री हरदीप खटोड़ सहित हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष अभिषेक इन्नानी, उपाध्यक्ष अभिषेक सारडा, प्रशांत तोष्णीवाल, मंत्री रौनक गट्टाणी, संयुक्त मंत्री भरत मर्दा, पीयूष सोनी, कोषाध्यक्ष शुभम काबरा, संगठन मंत्री श्रीकांत लोया, सांस्कृतिक मंत्री कृष्णा तोष्णीवाल, प्राचर मंत्री राहुल दरक, खेल मंत्री महेश मूदंड़ा, आईटी मंत्री मारुति नंदन बल्दवा तथा कार्यालय मंत्री आशीष लोया सहित अन्य योगदान प्रदान कर रहे हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में मनोज बंग, गोविंद सारडा, संजय मोदानी, श्यामसुंदर तोष्णीवाल, लोकनाथ मारू, राजेश तपाडिया, नरसिंगदास तोष्णीवाल, मधुसूदन डालिया, दामोदर बल्दवा, गोविंद नारायण बाहेती, भगवान दास चांडक, ओमप्रकाश कांकाणी, राजेश मंत्री (रामूजी), राधेगोपाल बंग, आनन्द सोनी, संजय बजाज, विनोद तोष्णीवाल, प्रकाशचंद्र लड्डा, घनश्याम बजाज, बद्रीविशाल मालाणी, श्यामसुंदर बाहेती, राजेंद्रकुमार मालाणी, नारायणदास मूंदड़ा, रामनिवास सारडा, प्रेमचंद कांकाणी, जुगलकिशोर गिलडा, ब्रिजगोपाल जाजू, नवलकिशोर नावंदर, कमलकिशोर राठी,
समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम गौरवान्वित
ओमप्रकाश असावा, कैलाश झंवर, लक्ष्मीकांत तोष्णीवाल, कमलकिशोर बियाणी, सत्यनारायण मूंदडा, लालचंद डागा, रमेश खडलोया, विष्णुदास मूंदडा, ओमप्रकाश तोष्णीवाल, गोपाल सोमानी, गोवर्धनदास तापडिया, घनश्याम तोष्णीवाल, हरिकिशन लाहोटी, हरिकिशन बंग, भगवानदास सारडा, भगवानदास कासट, नंदकिशोर लाहोटी, विठ्ठल काबरा, नवलकिशोर बजाज, श्रीगोपाल काबरा, गोपालदास धूत, सुरेश बल्दवा, संजय पल्लोड, कमनकिशोर सोनी, वेणुगोपाल तोतला, गोविंदप्रसाद मानधना, कैलाश काबरा, श्यामसुंदर मानधना, पुरुषोत्तमदास जाजू, ओमप्रकाश मूंदडा, वेणु लाहोटी, शंकरलाल फोफलिया, द्वारकाप्रसाद झंवर, रमेश चितलांगी, बालकिशन छापरवाल, ओमप्रकाश लड्डा,
दीपक भूतडा, गोपाल दरक, श्यामसुंदर जाखोटिया, सीए हरीश लोया, नवलकिशोर मणियार, घनश्यामदास सारडा, श्यामसुंदर अट्टल, राजेशकुमार डालिया, रमेशकुमार मालु, जुगलकिशोर जाजू, गंगाधर जाजू, विनोद लाहोटी, विजयकुमार झंवर, अशोक राठी, पुरुषोत्तम सारडा, द्वारकादास जाखोटिया, गोवर्धन मंत्री, नवलकिशोर सारडा, श्रीनिवास लाहोटी, रमेशचंद सारडा, ओमप्रकाश सोमानी, मनमोहन सारडा, राधेश्याम लोया, रामअवतार झंवर, शंकरलाल राठी, संतोष लाहोटी, अजयकुमार मोहता, अरविंदकुमार बंग, संदीप माहेश्वरी, कमलकिशोर झंवर का नाम शामिल रहा।
जिले की कार्यकारिणी सदस्यों का समर्पित योगदान और सक्रिय भागीदारी
जिला कार्यकारिणी सदस्यों में गिरीराज बल्दवा, राजेश सोनी, प्रवीण काबरा, नितिन काबरा, राज काबरा, रोमित रांदड, रामदेव बंग, राजेश चाण्डक, रोहित इन्नाणी, सुरेश सोनी, विनय बल्दवा, श्रीनिवास बल्दवा, नारायणदास कांकाणी, ब्रिजमोहन सोनी, सुनील मालू, लक्ष्मीनिवास असावा, आनंद डागा, राजेश लाहोटी, अमित नावंदर, महेंद्र हरकुट, सत्यनारायण काबरा, विजय मालपानी, शरद राठी, पुरुषोत्तम अट्टल, नारायण लोया, आनंद लोया, विनोद मंत्री, शरददास मूंघडा, संदीप राठी, राजगोपाल राठी, महेश असावा, घनश्याम चाण्डक, घनश्याम लोया, मुरली सारडा, सुनील दरक, अरुण लाहोटी, राजू राठी,
आनंद तोष्णीवाल, मनोज राठी, आशीष सारडा, संदीप जाजू, अवतार लाहोटी, शिव लखोटिया, क्रांति सारडा, मोहन इन्नाणी, अभिजीत बांगड, महेश जाजू, सुनील माहेश्वरी, प्रेमनारायण लाहोटी, गिरीराज सोनी, संयोग लड्डा, मनीष राठी, डॉ. कमल राठी, संजय तोतला, गोविंद असावा, पवन भराडिया, अतुल करवा, इन्दर मालाणी, मधुसूदन सारडा, मोहन मूंदडा, शंकर राठी, डॉ. पुरुषोत्तम बिदादा, कमलनारायण बजाज, वल्लभ बजाज, जुगलकिशोर बल्दवा, श्रीकांत लोया, नारायण राठी (नारु), विजय जाजू, देवेन्द्र राठी, सुरेश गिलड़ा, संजय असावा, दीपक भट्टड, दीपक बल्दवा,
यह भी पढ़े: हैदराबाद में विश्व सेप्सिस दिवस पर जागरूकता पदयात्रा का आयोजन
जिले के अन्य प्रमुख सदस्यों और सक्रिय सहयोगियों की सूची
रघुनंदन भट्टड, श्रीराम नावंदर, शिवकुमार भूतडा, अशोक तापडिया, हनुमानदास मोहता, आदित्य लोया, आनंद बंग, राकेश बंग, गोपाल मालाणी, लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, शिवकुमार मोदानी, पवन डागा, राजकिशोर हेडा, कमल लड्डा, संजय सारडा, श्रीकांत मानधना, पवन लाहोटी, श्रीगोपाल, शिवप्रकाश लखोटिया, मुरलीमनोहर हेडा, नवल डांगरा, श्रीकांत कलंत्री, सुनीलनिवास अट्टल, रमेश तोष्णीवाल, राजकमल भट्टड, राजेश काबरा, सम्पत तोष्णीवाल (सालासर) मुकेश राठी, लक्ष्मीकांत भक्कड, संजय भराडिया,
पवन जाजू, राजेश बजाज, आकाश कांकाणी, दिनेश हेडा, रितेश भट्टड़, गणेश सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, वरुण सारडा, केशव डागा, श्याम हरकुट, राजेश लोया, अनिल बजाज, पुरुषोत्तम चाण्डक, अतुल बाहेती, पवन बियाणी, रामप्रकाश इन्नाणी, अनिल मंत्री, शरद अट्टल, प्रकाश चितलांगी, मेघराज राठी, पुरुषोत्तम बाहेती, कृष्णा तापडिया, अनिल मूंदडा, रमेश राठी, राजेश बजाज, सुनील लाहोटी, राजेश बजाज, विष्णुगोपाल लोया, वेणुगोपाल बंग, बसंत पच्चीसीया, नरसिंग तोतला एवं अन्य का नाम शामिल रहा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



