अनुकर्मी आत्मा छोटा सा पाप होने पर करती है प्रायश्चित : डॉ. सुमंगलप्रभाजी

हैदराबाद, वाचिक गर्हा मन से और मानसिक गर्हा से जुड़ी होनी चाहिए, तभी सिद्धि लब्धि प्राप्त हो सकती है। मानसिक गर्हा वाचिक गर्हा से आत्मा निंदा कर आत्मा की आलोचना करें। उक्त उद्गार सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान में साध्वी डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. ने व्यक्त किये। पूज्यश्री ने कहा कि आत्मा निंदा आत्म गर्हा में मानसिक गर्हा होती है, जो प्रसन्न चंद्र राजसी ने की थी।

म.सा. ने कहा कि जो साधक वाचिक गर्हा के साथ मानसिक गर्हा करता है, वह ऊँचाइयों को पा लेता है। कोई-कोई व्यक्ति शब्दों के मीठे तीर छोड़ते हैं और लोगों के सामने अपनी निंदा गर्हा आलोचना करते हैं। साथ ही असताना अवहेलना का दूसरों के सामने प्रदर्शन करते हैं। ऐसे लोग चापलूस होते हैं। भीतर में जहर है ऊपर अमृत का ढक्कन होता है, ऐसे चापलूस व्यक्ति अपनी प्रशंसा करने, प्रसिद्धि पाने के लिए दूसरों के सामने अपनी निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें… आत्मदर्शी होना ही है जीवन का सार : सुमंगलप्रभाजी

पाप प्रायश्चित से नरक से मुक्ति का मार्ग

स्वयं के बारे में निंदा कर प्रसन्नता को बटोरने का प्रयास करते हैं, जिनका लक्ष्य पाप मुक्त का नहीं होता। भले ही प्रसिद्धि मिले, पर वह पाप कर्मों से मुक्त नहीं हो पाते। ऐसी वाचिक गर्हा दिखावटी गर्हा होती है। ऐसे व्यक्ति अधोगति की ओर जाते हैं। म.सा. ने कहा कि पाप के प्रति प्रायश्चित के भाव बने हैं, तो आप नरक में नहीं जाएँगे। जो व्यक्ति पापों के प्रति सजग रहता है, किये गये पाप की आत्मा निंदा आत्म गर्हा करता है, वह कभी नरक में नहीं जाता।

सभा का संचालन करते हुए महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने बताया कि धर्म सभा में यवतमाल के संतोष भंडारी और उमरी के पारसमल डरडा ने गुरु दर्शन का लाभ लिया। संघ की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। मंगलवार, 5 अगस्त को पैंसठिया चंद जाप का 27 बार जाप होगा। संघपति संपतराज कोठारी ने सभी से इसमें भाग लेने का आग्रह किया। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि शुक्रवार, 1 से 10 अगस्त तक नवकार महामंत्र जाप नमो विहार सेवा की और से संचालित किया जाएगा। सिद्धि तप के पाँचवे चरण के आज द्वितीय दिवस लगभग 130 एकासना हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button