पूर्ण आनंदा में साउंडनर मेडिटेशन कार्यक्रम 21 दिसंबर को
हैदराबाद, पूर्ण आनंदा, जनवाड़ा सेंटर में सद्गुरु रमेशजी के सान्निध्य में साउंडनर मेडिटेशन का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर को शाम 4 से 6 बजे तक किया जाएगा।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त कार्यक्रम का आयोजन विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शाम 4.30 बजे ध्यान सत्र के साथ भजन कार्यक्रम होगा। हाई-टी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। अवसर पर सद्गुरु रमेशजी साधकों एवं भक्तों को ध्यान का महत्व बताएंगे। साथ ही इस संबंध में शंकाओं का समाधान भी करेंगे। इस निशुल्क कार्यक्रम के दौरान गुरु माँ का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें… न गँवाए भाग्य को सौभाग्य में बदलने के अवसर : रमेशजी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



