हैदराबाद में कल होगी तेलंगाना कैबिनेट बैठक

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की अध्यक्षता में सोमवार 4 मई को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। उस दिन दोपहर 3 बजे सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
बैठक में राज्य में ताजा राजनीतिक परिस्थितियाँ और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में इंदिरम्मा परिवार जीवन बीमा योजना के कार्यान्वयन, जेडपीटीसी व एमपीटीसी चुनावों का आयोजन, भूमि मूल्यों में वृद्धि, नए औद्योगिक भूमि आवंटन, कालेश्वरम परियोजना के पुनरुद्धार, सौ दिनों के भीतर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की व्यवस्था, सरकार में आरटीसी के विलय आदि मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़े– पीएम मोदी का भावुक नोट! विजय देवरकोंडा-रश्मिका को शादी की बधाई
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



