राष्ट्रपति भवन में बदला गया है ‘चेंज ऑफ गार्ड’ का समय

नई दिल्ली, इस शनिवार, राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में चेंज ऑफ गार्ड समारोह इस शनिवार (17 मई, 2025) से ग्रीष्मकालीन समय अर्थात प्रातः 07:30 बजे से 08:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। यह समारोह हर शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है, जब तक कि कोई राष्ट्रीय अवकाश न हो। समारोह में पीबीजी के घुड़सवारी प्रदर्शन और सेरेमोनियल बैंड का संगीत प्रदर्शन शामिल होता है, जो राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सलामी के साथ होता हैI यह समारोह एक प्रतिष्ठित सैन्य परंपरा है, जिसमें राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल का नया समूह कार्यभार संभालता है।

इतिहास: दिल्ली में होने वाली चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी का इतिहास बहुत पुराना है, जो ब्रिटिश राज के समय से चला आ रहा है। इसे पहली बार वायसराय हाउस (जो अब राष्ट्रपति भवन है) पर शुरू किया गया था।

Ad

पर्यटक जानकारी: यह समारोह आम जनता के लिए खुला है, और लोग एक तय जगह से इसे देख सकते हैं। लेकिन सुरक्षा कारणों से, सभी दर्शकों को वैलिड पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है, जैसे आधार कार्ड और कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है।
अन्य आकर्षण: राष्ट्रपति भवन खुद एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस है। यहां आने वाले लोग मुगल गार्डन और राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी देख सकते हैं, जो भारत की संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं।( PIB)

यह भी पढ़ेंऑपरेशन सिंदूर- शोपिया में 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन केलर शुरू !

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button