मारवाड़ी हिन्दी विद्यालय मॉडल स्कूल में फहराया गया तिरंगा
हैदराबाद, बेगम बाजार स्थित एमएचवी मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विद्यालय के महामंत्री डॉ. संदीप साबू ने मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश ठाकुर गोपाल सिंह का शाल एवं माला द्वारा अभिवादन किया। गोपाल सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया।
डॉ. संदीप साबू ने विद्यार्थियों का अपने कर्तव्यों को न्यायपूर्णता तथा निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में नया सभागृह बनाया गया है। छात्रों के पूर्ण विकास के लिए स्पोकन इंग्लिश, ग्रामर, मैथ्स, वॉकेबलरी की कक्षाएँ शुरू की गयी हैं। साथ ही कराटे की ट्रेनिंग दिनेश द्वारा निशुल्क दी जा रही है। शिशु विकास के लिए प्ले एंड लर्निग हेतु कक्षाएँ भी आरंभ की गयी हैं।
विद्यालय के कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर व्यास ने मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश ठाकुर गोपाल सिंह का परिचय दिया। छात्रों ने कई सांस्कृतिक व्यार्यक्रम प्रस्तुत किये। अवसर पर विद्यालय के सदस्य अनिल कुमार अग्रवाल, प्रधानाध्यापक जगदीश चन्द्र नोकवाल, डॉ. महेश शर्मा, शिक्षक व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीरू तिवारी एवं बी. संध्या नोकवाल ने किया।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल शिक्षा समिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



