बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरुआत करने वाले ये सितारे आज बॉलीवुड पर करते हैं राज
बॉलीवुड की चकाचौंध और शोहरत के पीछे कई सितारों की साधारण शुरुआत छिपी है। आज के कई बड़े सितारे अपने कॅरियर की शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर या एक्स्ट्रा के तौर पर काम कर चुके हैं। इन सितारों ने मेहनत और लगन के दम पर छोटे -छोटे किरदारों को अपनी सफलता की सीढ़ी बनाया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में …
शाहिद कपूर: शाहिद कपूर ने अपने कॅरियर की शुरुआत श्यामक डावर के डांस ग्रुप के साथ की थी। उन्होंने दिल तो पागल है (1997) और ताल (1999) के गाने कहीं आग लगे में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। डांस के लिए उनके जुनून ने उन्हें ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखने में मदद की। इश्क विश्क (2003) से डेब्यू करने के बाद, शाहिद ने हैदर, कबीर सिंह और जर्सी जैसी फिल्मों में अपनी ऐक्टिंग का टैलेंट दिखाया। आज वे बॉलीवुड के शीर्ष ऐक्टर्स में से एक हैं।

रणवीर सिंह: बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक ऐक्टर रणवीर सिंह ने भी अपने कॅरियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में ही की थी। उन्होंने कोई मिल गया के गाने इट्स मैजिक और कभी खुशी कभी गम के बोले चूड़ियां में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। पांच साल तक छोटे-मोटे किरदार निभाने के बाद बैंड बाजा बारात (2010) ने उन्हें स्टार बना दिया। अब वे गली बॉय, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीलाऔर सिंबा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
बड़े पर्दे पर चमकने से पहले का सफर

दीया मिर्जा: दीया मिर्जा ने तमिल फिल्म एन स्वासा कात्रे (1999) के गाने जुंबालक्का में बतौर एक्सट्रा आर्टिस्ट शुरुआत की। इस काम से मिले पैसे से उन्होंने अपना पहला मॉडलिंग पोर्टफोलियो बनवाया। रहना है तेरे दिल में (2001) से उन्हें पहचान मिली और आज वो टॉप ऐक्ट्रेस में शुमार हैं।
यह भी पढ़ें : http://‘उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग में व्यस्त है श्रीलीला!!!

अरशद वारसी: आर्थिक तंगी के चलते अरशद वारसी ने मुंबई में अकबर सामी के डांस ग्रुप के साथ काम शुरू किया। उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा (1993) के टाइटल ट्रैक की कोरियोग्राफी का। तेरे मेरे सपने (1996) से ऐक्टिंग की शुरुआत करने वाले अरशद को मुन्ना भाई सीरीज में सर्किट के किरदार ने घर-घर में मशहूर किया।

दीपिका पादुकोण: दीपिका ने मॉडलिंग के साथ-साथ हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो आप का सुरूर और कुछ फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया। ओम शांति ओम (2007) ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। पीकू, पद्मावत और पठान में उनकी ऐक्टिंग ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



