हैदराबाद के 7 मेट्रो स्टेशनों पर टुकिट के स्मार्ट लॉकर

हैदराबाद, हैदराबाद मेट्रो रेल के स्टेशन धीरे-धीरे वाणिज्यिक गतिविधियों के केंद्र में परिवर्तित होते जा रहे हैं। अमीरपेट रेलवे स्टेशन के बाद दूसरे स्टेशन भी इस राह पर चल पड़े हैं। अब एलएंडटी ने टुकिट के साथ मिलकर स्मार्ट लॉकर सुविधा भी शुरू कर दी है। यह सुविधा प्रथम चरण में 7 स्टेशनों पर उपलब्ध होगी।

एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद ने टुकिट के सहयोग से सात मेट्रो स्टेशनों पर ऑन-डिमांड स्मार्ट स्टोरेज लॉकर लॉन्च किए हैं। यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और हैदराबाद मेट्रो स्टेशनों पर सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस सुविधा का उद्घाटन उप्पल मेट्रो स्टेशन पर किया गया।

यह सेवा उन यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो अपने हेलमेट, सामान, शॉपिंग बैग, बैकपैक और अन्य निजी वस्तुओं को सुरक्षित रूप से रखकर बोझ मुक्त यात्रा करना चाहते हैं। लॉकर की प्रक्रिया 30 सेकंड से भी कम समय में तीन आसान चरणों में पूरा की जा सकती है। इसके लिए पहले आपको लॉकर पैनल पर प्रदर्शित क्यूआर कोड स्कैन करना, सामान के अनुसार लॉकर का आकार चुनना और आवश्यक अवधि के लिए डिजिटल भुगतान करना होगा।

हैदराबाद मेट्रो में स्मार्ट स्टोरेज लॉकर से यात्रियों को सुविधा

एलएंडटी हैदराबाद मेट्रो ने दावा किया है कि यह सुविधा स्टेशनों को मल्टी-यूटिलिटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे स्मार्ट तकनीक द्वारा यात्रियों की अंतिम-मील चुनौतियों को कम की सकती हैं और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है। उद्घाटन के बाद एलएंडटीएमआरएचएल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ केवीबी रेड्डी ने कहा कि टुकिट के साथ भागीदारी से मेट्रो स्टेशनों में स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक स्टोरेज समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

इससे यात्रियों की रोजमर्रा की यात्रा और भी आसान हो जाएगी। सुरक्षित और उपयोग में सरल लॉकरों के जुड़ने से हैदराबाद मेट्रो के लिए एक आधुनिक और यात्री-केंद्रित माहौल बनाने में एक कदम आगे बढ़ाया जा सकेगा। टुकिट के संस्थापक राजेश अमरलाल ने कहा कि हैदराबाद मेट्रो के साथ सहयोग से कंपनी को स्मार्ट स्टोरेज समाधान सीधे शहरी ट्रांजिट क्षेत्रों तक लाने का अवसर मिला है। कंपनी का लक्ष्य सुरक्षित, सहज और आवश्यकता के समय उपलब्ध स्टोरेज विकल्प प्रदान करना है। यह सुविधा प्रारंभ में मियापुर, अमीरपेट, पंजागुट्टा, एलबी नगर, उप्पल, परेड ग्राउंड एवं हाई-टेक सिटी शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button