मुख्यमंत्री पर बंडी संजय की टिप्पणी पर टीपीसीसी ने सीईओ से की शिकायत

हैदराबाद, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जुबली हिल्स उपचुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार द्वारा की गयी टिप्पणी पर नाराज़गी जताते हुए उनके खिलाफ तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है।

टीपीसीसी के सदस्य जी. राघवेंद्र ने शुक्रवार को शिकायत में कहा कि केंद्रीय मंत्री ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन किया है। उनके द्वारा रेवंत रेड्डी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर तेलंगाना को मुस्लिम राज्य बनाने की कोशिश करने का आरोप आपत्तिजनक है। राघवेंद्र ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने निर्वाचन क्षेत्र के बोराबंडा डिवीजन में प्रचार के दौरान जनता से धर्म के आधार पर वोट देने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर वोट मांगना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(3) और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

टोपी पहनने वाले कांग्रेसी नेता असली हिंदू हैं

टीपीसीसी सदस्य ने आगे कहा कि कुमार ने मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 20,000 रुपये प्रति वोट लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जो एमसीएस (प्रलोभन निषेध) और जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 123(1)(ए) (रिश्वतखोरी) का उल्लंघन है।

शिकायत में कहा गया है कि बंडी संजय ने गुरुवार रात बोराबंडा में भाजपा उम्मीदवार एल. दीपक रेड्डी के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जुबली हिल्स के हिंदुओं को “वोट बैंक” बनना चाहिए और जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। अगर कांग्रेस या बीआरएस उम्मीदवार जीतते हैं तो हिंदू त्योहार नहीं मना पाएंगे। उन्होंने रेवंत रेड्डी के टोपी पहने और अजहरुद्दीन को तिलक लगवाने जैसे टिप्पणी पर भी आपत्ति जतायी। बंडी संजय द्वारा यह कहे जाने पर कि यह जांच होनी चाहिए कि टोपी पहनने वाले कांग्रेसी नेता असली हिंदू हैं या उनके डीएनए में पाकिस्तान है, टीपीसीसी ने कड़ी आपत्ति जताई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button