केड़िया कॉलेज में यातायात जागरूकता सत्र आयोजित
हैदराबाद, मारवाड़ी शिक्षा समिति द्वारा संचालित रामनाथ गुलजारीलाल केड़िया कॉलेज ऑफ कॉमर्स और डाङ जिंदल कॉलेज द्वारा यातायात जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ईस्ट यातायात एसीपी ए. श्रीनिवास, यातायात प्रशिक्षण संस्थान, बेगमपेट के पुलिस निरीक्षक एन. अशोक, काचीगुड़ा पुलिस स्टेशन यातायात निरीक्षक श्रीनिवास ने यातायात जागरूकता के संबंध में सत्र आयोजित किया।
पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों का पालन न करने पर होने वाले परिणामों पर प्रकाश डाला। साथ ही नाबालिग ड्राइविंग के प्रभाव, हेलमेट पहनना, अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी दी। साथ ही बताया कि एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें… जलजमाव से यातायात व्यवधान को रोकने होगी त्वरित कार्रवाई
पुलिस कर्मियों ने बताया कि जो बच्चे नाबालिग हैं, खासतौर पर उनके अभिभावकों को वाहन चलाने के लिए नहीं देना चाहिए, जो बाद में बड़ी समस्या बन सकता है। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएँ। विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया। अवसर पर कॉलेज की निदेशक अनुसंधान प्रो. वंदना सांबा, रघुवेंद्र रेड्डी, यूजी प्राचार्या कमलेश मित्तल, यूजी प्राचार्य, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. आर. खलीक व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



