झाबुआ में दर्दनाक हादसा : ट्रक पलटने से तीन की मौत

झाबुआ, मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में शनिवार तड़के रेत से लदे एक ट्रक के एक घर पर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कालीदेवी थाना प्रभारी प्रदीप वॉल्टर ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर फतीपुरा गांव के पास चोरण माता घाट के समीप हुई।

प्रदीप वॉल्टर ने बताया कि चालक ने ढलान पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक एक घर पर पलट गया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान देसिंह मेड़ा (35), उनकी पत्नी रमीला (27) और उनकी बेटी आरोही (7) के रूप में हुई है। जिस समय ट्रक उनके घर पर पलटा, वे सभी सो रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक छोटा उदयपुर से रेत लेकर राजगढ़ जा रहा था।

यह भी पढ़े: पालघर में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की गई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button