ट्रंप की युद्ध लिप्सा ने डुबो दिया पर्यटन उद्योग !

जो पर्यटक दुबई जाने को बेताब रहते थे, वह भी इस बात से बच रहे हैं कि वहां जाकर भी क्या ही देख पाएंगे? एक तो युद्ध का डर, दूसरा वहां पर कितने पर्यटक स्थल खंडहर में बदले हैं, इसकी सूचना भी लग नहीं पा रही। पाकिस्तान के जिन शहरों में भारतीय, खासकर मुस्लिम पर्यटक जाते थे वह भी यह खबर पाकर नहीं जा रहे हैं कि वहां लॉकडाउन जैसी स्थिति है। पर्यटन की दुनिया की स्थिति इसी से समझी जा सकती है कि जब घरों में समर वेकेशन के लिए योजनाएं बनती थीं तब इस बात पर बहस हो रही है कि ट्रंप की सनक ने पूरी दुनिया को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। बच्चे उन्हें पर्यटन के कोरोना अंकल भी कहने लगे हैं, जो उनकी सोशल छवि और पर्यटन के भविष्य के लिए फिलहाल अच्छा नहीं कहा जा सकता।

ईरान-अमेरिका-इजराइल के युद्ध पर बहस विवाद, युद्ध के दिनों से सैकड़ों गुना अधिक दिन चलेगा कि किसकी जीत हुई और कौन हारा? परंतु इस सबके बीच पूरी तरह पर्यटन की दुनिया मिसाइलों तथा बमों से इस कदर झुलस गई कि उसे पटरी पर आने में कम से कम एक साल तो लगेगा ही। भारत का पर्यटन उद्योग ही प्रभावित हुआ है, ऐसा नहीं है। दुबई, अमेरिका, सऊदी अरब, कतर, ओमान, बहरीन, कुवैत ऐसे खाड़ी देश हैं, जहां पर खासा नुकसान हुआ है।

ईरान का पर्यटन उद्योग तो चौपट ही हो गया है। इसके साथ ही वह देश जो इन देशों के आसपास या इनकी वायुसीमा मार्ग में आते हैं, वे भी युद्ध की आग में झुलस गए हैं। सिर्फ घरेलू पर्यटन पर असर आया है, जी नहीं। धार्मिक पर्यटन के साथ ही उन देशों को भी हानि हुई है जहां पर मेडिकल टूरिज्म या वाटर टूरिज्म के लिए पर्यटक जाते थे। भारत में अप्रैल से लेकर अगस्त तक धार्मिक टूरिज्म का जबर्दस्त सीजन होता है। यहां पर चारधाम यात्रा के साथ ही दूसरी यात्राएं होती हैं।

मेडिकल और एजुकेशन टूरिज्म पर युद्ध का गंभीर असर

दूसरे देशों से हजारों मरीज अपना उपचार कराने आते हैं और यहां पर्यटन का भी आनंद लेते हैं। यूक्रेन-रूस के युद्ध के कारण वहां का पर्यटन और एजुकेशन टूरिज्म तो पहले ही से गंभीर संकट में था। अब खाड़ी युद्ध ने वहां पर स्थितियां और विकट कर दी हैं। जिन देशों के पर्यटन पर युद्ध का प्रत्यक्ष असर नहीं हुआ है, उन देशों पर होर्मुज के कारण ऐसी स्थिति हो गई है कि वहां पर पहले तो खुद ही पर्यटक नहीं जा रहे और जहां की पूछताछ भी है, वहां पर पर्यटन एजेंसियां खुद ही बुकिंग से बचने के उपाय तलाश रही हैं। इन देशों में श्रीलंका तथा नेपाल खास हैं।

पाकिस्तान में ऐसे ही पर्यटक नहीं जाते हैं और जो जाते भी थे, वह वहां पर फैली अफवाहों के कारण जाने की सोच भी नहीं रहे हैं। श्रीलंका की हालत इस बात से समझी जा सकती है कि उसकी सरकार को भारत सरकार ने मांगने पर 38 हजार मैट्रिक टन पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई की। यहां पर जब आम जरूरत का ही तेल आदि नहीं है, तो पर्यटन की क्या स्थिति होगी, खुद समझा जा सकता है।

खाड़ी युद्ध से दुबई का पर्यटन सबसे ज्यादा प्रभावित

खाड़ी युद्ध का सबसे बुरा असर दुबई पर हुआ है। यहां पर हर वर्ष कम से कम 15 मिलियन पर्यटक जाते थे, लेकिन अब यहां पर सन्नाटा नजर आ रहा है। भले ही युद्ध थम गया है और माना जा रहा है कि टाइम पूरा होने के बाद यह दुबारा आरंभ नहीं होगा। पर अभी के हालात बहुत गंभीर हैं। एयर ट्रैफिक के कारण यहां पर पचास प्रतिशत से अधिक पर्यटन स्थल पर सन्नाटा है और युद्ध के चालीस दिनों में दो लाख से अधिक की बुकिंग रद्द हुई हैं।

अभी के हालत ये है कि जो दो हफ्ते का युद्ध विराम है, वह भी पर्यटकों में इस बात के लिए उत्साह नहीं ला पा रहा है कि वह फिर से पर्यटन का मन बनाएं। डर इस बात का है कि कहीं युद्ध फिर भड़का तो क्या होगा? इन परिस्थितियों में कोई भी पर्यटक या पर्यटन एजेंसी खतरा नहीं लेना चाहतीं। टूरिज्म विशेषज्ञ समझ रहे हैं कि यदि युद्ध समाप्त घोषित नहीं होता है तो खाड़ी देशों को कम से कम 40 से 55 अरब डालर तक का नुकसान उठाना पड़ेगा।

चूंकि होर्मुज मार्ग विवाद का नया केन्द्र बन गया है इसलिए सर्वाधिक मारामारी ईधन की है और भारत ही नहीं सभी देशों पर इसका सीधा असर आया है, जिससे हवाई किराए में उछाल आया है। छोटी से छोटी हवाई यात्रा में टिकट में कई हजार रुपए की वृद्धि दिख रही है। सोचिए श्रीलंका जैसा देश जहां पर पर्यटक हनीमून के साथ ही भगवान राम से जुड़े तीर्थों को भी देखने जाते थे, वहां पर मार्च माह में अर्थात पूरे युद्ध काल में करीब 18 प्रतिशत की कमी हुई है।

यह भी पढ़ें… डॉ. भीमराव अंबेडकर : संघर्ष, समानता और संविधान के महानायक

पर्यटन संकट से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर

यह यहां की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा है। दुबई, श्रीलंका की बात जानें दें, भारत को देखें। यहां पर पर्यटन सीजन आरंभ हो चुका है और जून में जब मानसून आ जाएगा तब तक का जो सीजन है वह काफी डिस्टर्ब हो गया है। वर्ष 2025 में ऑपरेशन सिंदूर, प्राकृतिक आपदाओं ने यहां के मुख्य पर्यटक राज्य उत्तराखंड तथा जे एंड के में पर्यटकों को जाने से रोका था, तो इस बार गैस की बहुप्रचारित किल्लत ने होटल-ढाबों को ही नहीं उन लोगों को भी चिंता में डाल दिया है, जो उत्तराखंड चारधाम तथा आदि कैलाश यात्रा के लिए जाते थे।

सरकारी सूचना के अनुसार शुरुआती रजिस्ट्रेशन के दिनों में रजिस्ट्रेशन की संख्या में चालीस प्रतिशत की गिरावट है। वर्ष 2025 में जब यह रजिस्ट्रेशन 17 लाख थे, तो अब 10 अप्रैल को यह 14 लाख पर ही सिमट गए हैं। यदि यह मान लिया जाए कि युद्ध अब थम ही गया है, तो भी स्थितियां नार्मल होने में कम से कम एक माह तो लगेगा ही। और तब तक मई का आधा महीना निकल जाएगा।

भारत में गत वर्ष कश्मीर में पहलगाम के बाद जिस तरह की स्थितियां थीं अब पूरे विश्व में वही हालात हैं। पर्यटक और पयर्टन कारोबारी इस बात पर विश्वास कर ही नहीं पा रहे हैं कि युद्ध पूरी तरह से थम गया है। इसके पीछे कारण ट्रंप का बात पलटने में महारथ हासिल कर लेना माना जा रहा है। पर्यटक इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि युद्ध काल में जब भारत से बाहर रहने वाले भारतीय जो भारत वापस आना चाहते थे वह चाहकर भी नहीं आ पाए थे।

विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

फिर अगर वह पर्यटन के दौरान फंस गए तो क्या होगा? भारत में आगरा, जयपुर, दिल्ली जैसे शहरों में जहां पर विदेशी पर्यटक हमेशा आते थे, वहां पर भी पर्यटकों का टोटा है और होटल, ट्रैवल एजेंसियों में फांका मारने जैसी स्थिति है। कश्मीर, नार्थ ईस्ट, लेह-लद्दाख, नैनीताल, मनाली, शिमला जैसे शहर जो गर्मियों के लिए अप्रैल में ही बुकिंग के कारण उफनाने लगते थे, वहां पर एक बार सोशल मीडिया पर पैकेज खोज करने के बाद सैकड़ों ऑफर आ रहे हैं।

जहां पर लगभग नो लॉस, नो प्रॉफिट पर पर्यटकों को पैकेज उपलब्ध हैं और कई स्थान पर तो यह टूरिज्म एजेंसियां नाम मात्र की बुकिंग राशि में ही मान रही हैं। अखबार तथा विज्ञापन के दूसरे माध्यमों का भी यही हाल है। इस तरह भारत भी दूसरे देशों की तरह टूरिस्टों के अकाल जैसी स्थिति में है। जो पर्यटक दुबई जाने को बेताब रहते थे, वह भी इस बात से बच रहे हैं कि वहां जाकर भी क्या ही देख पाएंगे?

-मनोज वार्ष्णेय
-मनोज वार्ष्णेय

एक तो युद्ध का डर, दूसरा वहां पर कितने पर्यटक स्थल खंडहर में बदले हैं, इसकी सूचना भी लग नहीं पा रही। पाकिस्तान के जिन शहरों में भारतीय, खासकर मुस्लिम पर्यटक जाते थे वह भी यह खबर पाकर नहीं जा रहे हैं कि वहां लॉकडाउन जैसी स्थिति है। पर्यटन की दुनिया की स्थिति इसी से समझी जा सकती है कि जब घरों में समर वेकेशन के लिए योजनाएं बनती थीं तब इस बात पर बहस हो रही है कि ट्रंप की सनक ने पूरी दुनिया को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। बच्चे उन्हें पर्यटन के कोरोना अंकल भी कहने लगे हैं, जो उनकी सोशल छवि और पर्यटन के भविष्य के लिए फिलहाल अच्छा नहीं कहा जा सकता।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button