हैदराबाद में दोपहिया वाहनों को चुराने वाला गिरफ्त में, 10 बाइक बरामद
हैदराबाद, सुराराम पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अकेले 2025 में अब तक 10 वाहनों की चोरी कर चुका था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के सभी वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद संभव हुई।
सुराराम पुलिस ने दोपहिया वाहनों को चुराने वाले शातिर को गिरफ्तार करते हुए चोरी के 10 वाहनों को जब्त किया। मेडचल संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त शंकर रेड्डी ने बताया कि मूल रूप से मेदक तथा एऩजीओ कॉलोनी में रहने वाले प्लंबर मोहम्मद सादिक अली उर्फ बाबा (35) को सुराराम पुलिस क्षेत्र में इस वर्ष के दौरान अभी तक 10 दोपहिया वाहनों को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े: हैदराबाद में विद्युत विभाग के अभियंता के दस ठिकानों पेर एसीबी के छापे, 2.18 करोड़ नगदी बरामद
शंकर रेड्डी ने बताया कि मोहम्मद दोपहिया वाहनों के ताले खोलने में माहिर था, वह सुनसान क्षेत्रों में रखी दोपहिया वाहनों की रेकी करता था और अलस सुबह मौका मिलते ही दोपहिया ले भागता था। सीसीटीवी फुटेज के तहत आरोपी की पहचान होने के बाद उसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश करते हुए न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



